इलेक्शन

Gujarat Election: पहले चरण में सबसे ज्यादा AAP ने उतारे दागी उम्मीदवार, कई पर हत्या-रेप और अपहरण के आरोप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2022, 09:44 PM IST

Gujarat Election: 2017 के विधानसभा चुनावों में, पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 15 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले थे। जिसमें से आठ प्रतिशत उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इस बार यह आंकड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है। पहले चरण में कुल 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं।

Image

गुजरात चुनाव में दागियों का भरमार

Photo : Twitter

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के पहले चरण में दागी उम्मीदवारों की भरमार दिख रही है। दागी उम्मीदवारों के मामले में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे दिख रही है। उसके बाद कांग्रेस (Congress) का नंबर है। वहीं इस मामले में बीजेपी (BJP) तीसरे नंबर पर है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। यहां लड़ रहे 788 उम्मीदवारों में से कुल 167 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 100 पर हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। इसके अलावा, पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 788 उम्मीदवारों में से 211 करोड़पति हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 79 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

आप सबसे ऊपर

पहले चरण में 21 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से 13 फीसदी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आप इस मामले में नंबर एक पोजिशन पर है। इसके 36 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आप के 30 प्रतिशत उम्मीदवारों पर हत्या, बलात्कार, मारपीट और अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं। आप ने कुल 32 दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

दूसरे नंबर पर कांग्रेस

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के बाद इस मामले में कांग्रेस का नंबर आता है, जिसके 35 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। 20 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर मामले चल रहे हैं। आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों की संख्या 31 है।

बीजेपी का हाल

सत्तारूढ़ भाजपा, जो पहले चरण के चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले 14 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने 16 प्रतिशत दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें से 12 प्रतिशत गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article