इलेक्शन

जज्बे को सलाम! बिजली के झटकों ने जब छीन लिए दोनों हाथ, पैर से ही EVM का बटन दबाने पहुंच गया शख्स, कह दी दिल जीत लेने वाली बात

Gujarat Lok sabha Election Voting: गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। गुजरात में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।

Image

Gujarat voting

Gujarat Lok sabha Election Voting: देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। आज यानि कि मंगलवार को देश के 11 राज्यों में तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें गुजरात भी शामिल है। वोटिंग के दौरान गुजरात में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक शख्स जिसने दोनों हाथ एक दुर्घटना में गंवा दिए थे, वो जब बूथ पर वोटिंग के लिए पहुंचा तो बिना किसी सहायता के अपने पैरों से ईवीएम का बटन दबाकर अपने वोट का इस्तेमाल किया।

नडियाद लोकसभा सीट की कहानी

गुजरात के नडियाद लोकसभा सीट से जज्बे को सलाम करने देने वाली ये कहानी सामने आई है। नडियाद लोकसभा सीट पर वोटिंग के लिए जब प्रक्रिया जारी थी, तभी अंकित सोनी नाम का एक वोटर एक बूथ पर पहुंचा। शख्स ने सारी प्रक्रिया को पूरी करते हुए वोटिंग के लिए बूथ के अंदर पहुंचा। जहां उसने अपने पैर से ईवीएम का बटन दबाया और पैर पर ही वोटिंग का निशान भी लगवाया।

कह दी दिल को छू लेने वाली बात

अंकित सोनी न सिर्फ वोट डाला बल्कि लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में बाहर आने और वोट करने की अपील भी की। अंकित सोनी ने कहा-"मैंने 20 साल पहले बिजली के झटके के कारण अपने दोनों हाथ खो दिए थे। अपने शिक्षकों और गुरु के आशीर्वाद से मैंने स्नातक, सीएस किया... मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।"

गुजरात में वोटिंग आज

बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। गुजरात में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा। चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुल 4.97 करोड़ मतदाता राज्य में एक चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article