इलेक्शन

Godhra, Halol, Kalol, Morva Hadaf, Shera Election Results 2022: पंचमहल की सभी सीटों पर BJP की बल्ले-बल्ले! गोधरा भी जीता

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2022, 04:57 PM IST

Godhra, Halol, Kalol - Panchmahals, Morva Hadaf, Shera Panchmahals Election Results 2022: सूबे के पंचमहल जिला में कुल पांच सीटें हैं, जो कि इस प्रकार हैंः गोधरा, हलोल, कलोल-पंचमहल, मोरवा हदफ (अजजा) और शेहरा। दरअसल, पंचमहल जिला गुजरात में सड़क सामग्री के रूप में उपयोग के लिए क्वार्ट्ज, ट्रैप और क्वार्टजाइट का सबसे बड़ा उत्पादक है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Godhra, Halol, Kalol - Panchmahals, Morva Hadaf, Shera Panchmahals Election Results 2022 Panchmahals Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को आए, जिनमें पंचमहल जिले की सभी पांच सीटों पर भाजपा का ध्वज लहराया। गोधरा से लेकर हलोल और कलोल-पंचमहल, मोरवा हदफ व शेहरा में बीजेपी जीती। गोधरा इनमें सबसे अधिक इसलिए भी सियासी तौर पर और अहम है, क्योंकि साल 2002 में वहां पर बड़ा कांड हुआ था, जिसे गोधरा कांड के नाम से जाना जाता है। दरअसल, फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती ट्रेन में आग लगी दी गई थी। इस दौरान 59 लोगों की जान चली गई थी।

गुजरात (182)

बीजेपी - 156

कांग्रेस - 17

आप - 5

अन्य - 4

Gujarat Election Result: Full Results from Godhra, Halol, Kalol - Panchmahals, Morva Hadaf and Shera

सीटबीजेपीकांग्रेसआपस्टेटस (रुझान/रिजल्ट)
Godhra C.K.RauljiRashmitaben Dushyantsinh ChauhanRajeshbhai Somabhai Patelबीजेपी
Halol Jaydrathsinhji ParmarAnishbhai Gordhanbhai BariaBharatkumar Rathavaबीजेपी
Kalol - PanchmahalsFatesinh Vakhatsinh ChauhanPrabhatsinh Pratapsinh ChauhanDineshbhai Kanubhai Bariaबीजेपी
MorvaSuthar Nimishaben ManharsinhKhant Snehlattaben GovindkumarBhanabhai Mansukhbhai Damorबीजेपी
SheraAhir(Bharvad) JethabhaiKhatubhaiTakhatsinhबीजेपी

जानिए पंचमहल जिला के बारे में

शिलादित्य पांचवें शासनकाल विक्रम संवत (ई.: 348 -385) के दौरान चंपानेर शहर वैलाभी के आसपास पंचमहल का इतिहास बुना गया है। गुजरात के पंचमहल जिले में सात तालुका, 595 गांव, 487 पंचायत और 19 पुलिस थाने हैं।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article