इलेक्शन

Etawah Lok Sabha: इटावा में दिलचस्प मुकाबला, BJP प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के खिलाफ पत्नी लड़ेंगी चुनाव

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 24, 2024, 10:49 PM IST

Ram Shankar Katheria Wife Mridula: इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के इटावा से अलग ही मामला सामने आय़ा है यहां बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला कठेरिया ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है।

Image

पत्नी मृदुला ने भी अपने पति के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

KEY HIGHLIGHTS
  1. राम शंकर कठेरिया तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर इटावा से चुनाव लड़ रहे हैं
  2. उनकी पत्नी मृदुलाने भी अपने पति के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया
  3. राम शंकर कठेरिया मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं

Ram shankar Katheria Wife Mridula: इटावा से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद राम शंकर कठेरिया असहज स्थिति में आ गए हैं। उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया ने भी अपने पति के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।राम शंकर कठेरिया ने बुधवार को इटावा लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

गौरतलब है कि मृदुला कठेरिया ने 2019 में भी अपने पति के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मृदुला कठेरिया ने कहा, ''देश में लोकतंत्र है। यहां हर कोई स्वतंत्र है, यहां कोई भी चुनाव लड़ सकता है। मैं अपने पति के खिलाफ खड़ी हूं और वह मेरे खिलाफ खड़े हैं। यह एक चुनाव है और हर कोई यहां चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।''

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस बार भी अपना नामांकन वापस ले लेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने मैदान से हटने के लिए अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है।

रामशंकर तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर इटावा सीट से उम्मीदवार

गौरतलब है कि राम शंकर कठेरिया तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर इटावा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article