इलेक्शन

ECI Himachal Pradesh Election Results 2022: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 8, 2022, 06:05 AM IST

Election Commission of India (ECI) Himachal Pradesh Election Result 2022 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोट डाले गए थे। इस बार के हिमाचल चुनाव में 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है, जिसपर आठ दिसंबर यानि कि गुरुवार को फैसला आ जाएगा। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Image

ECI Himachal Pradesh Election Results 2022: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

Election Commission of India (ECI) Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल चुनाव के लिए मतगणना आठ दिसंबर (8 December 2022) यानि की आज होगी। इसी दिन यह तय हो जाएगा कि हिमाचल की गद्दी पर अगले पांच साल के लिए कौन राज करेगा? बीजेपी इतिहास बदलेगी या कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी? मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट

हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग (Election Commission of India) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां हार जीत को लेकर आधिकारिक जानकारी समय-समय पर अपडेट होती रहेगी। इसके लिए आप https://results.eci.gov.in/ या फिर https://eci.gov.in/

पर क्लिक कर सकते हैं।

एग्जिट पोल क्या कहता है

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आए लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त तो है, लेकिन मुकाबला बहुत ही करीबी है। राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल में भाजपा को अधिकतम 42 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है।

बागी बिगाड़ सकते हैं खेल

हिमाचल विधानसभा चुनाव में बागी उलटफेर कर सकते हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही बागी चुनावी मैदान में हैं। यही कारण है कि बीजेपी कई नेताओं को बाहर का रास्ता भी दिखा चुकी है। इस चुनाव में बागी को समझाने के लिए खुद पीएम मोदी तक मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन फिर बागी चुनाव में अड़े ही रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article