इलेक्शन

Delhi Politics: टिकट मिलते ही AAP पर क्यों भड़कीं बांसुरी स्वराज? आतिशी ने उठाया था सवाल, जानें सारा माजरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 08:50 PM IST

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया तो आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़ा कर दिया। आतिशी ने आरोप लगाए, जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने पलटवार आप पर पलटवार किया है। आपको सारा विवाद समझाते हैं।

Image

बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल की AAP पर किया पलटवार।

Photo : Times Now Digital

Delhi News Today: आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को दावा किया कि स्वराज ने एक वकील के रूप में अदालत में राष्ट्र-विरोधी ताकतों का प्रतिनिधित्व किया है। बांसुरी स्वराज ने इन आरोपों को लेकर दिल्ली की सत्तारूढ़ आप पर पलटवार करते हुए उसके उम्मीदवार पर सवाल खड़े किए।

AAP ने बांसुरी को टिकट देने पर उठाया सवाल

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा था कि भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को अदालत में राष्ट्र-विरोधी ताकतों का पक्ष लेने के लिए देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। आतिशी ने यह भी मांग की कि भाजपा बांसुरी की जगह किसी और को नयी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाए।

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा, 'बांसुरी स्वराज ने नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मीनाक्षी लेखी की जगह ली है। उन्होंने अदालतों में राष्ट्र-विरोधी शक्तियों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने चंडीगढ़ के महापौर का प्रतिनिधित्व किया, जो हाल के चुनाव में धोखाधड़ी से चुने गए थे। स्वराज ने 2012 से 2014 तक अदालतों में भगोड़े कारोबारी ललित मोदी का भी प्रतिनिधित्व किया है।' उन्होंने यह भी मांग की कि भाजपा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदले।

आप के आरोपों पर बांसुरी ने पूछा तीखा सवाल

बांसुरी स्वराज ने आतिशी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर भी सवाल उठाया, जिन्हें शनिवार को राजेंद्र नगर में उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता ने कथित तौर पर पीटा था। बांसुरी ने आप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'मैं आम आदमी पार्टी से पूछना चाहती हूं - आपने ऐसे उम्मीदवार को क्यों मैदान में उतारा है, जिसे कल (शनिवार) राजेंद्र नगर में उसके खुद के कैडर ने पीटा था?'

भाजपा नेता ने कहा, 'उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जो उनकी अपनी पार्टी के सदस्यों को पसंद नहीं है। वे हम पर आरोप लगा सकते हैं लेकिन जनता उन्हें चुनाव में जवाब देगी।' आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article