इलेक्शन

Uttarakhand Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम, बीजेपी का क्लीन स्वीप

Uttarakhand Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi (उत्तराखंड लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): देखिए उत्तराखंड में कौन सी पार्टी किस सीट पर जीती।

Image

उत्तराखंड लोकसभा सीट परि

Uttarakhand Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi (उत्तराखंड लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): उत्तराखंड लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। बीजेपी ने उत्तराखंड में क्लीन स्वीप किया है और सभी पांचों सीटों पर बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है। पिछले लोकसभा चुनाव यानि कि 2019 में भी बीजेपी ने पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करारी शिकस्त दी है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय भट्ट ने भी प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 3,15,000 मतों के बड़े अंतर से हराया है।

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज (Uttarakhand Lok Sabha Election Results Seat Wise)

क्रमांकलोकसभा सीटहारेजीते
1टिहरी गढ़वालजोत सिंह गुनसोला (CONG)माला राज्‍य लक्ष्‍मी शाह (BJP)
2गढ़वालगणेश गोदियाल (CONG)अनिल बलूनी (BJP)
3अल्मोडा (एससी)प्रदीप टम्‍टा (CONG)अजय टम्‍टा (BJP)
4नैनीताल-उधमसिंह नगरप्रकाश जोशी (CONG)अजय भट्ट (BJP)
5हरिद्वारवीरेंद्र रावत (CONG)त्रिवेंद्र सिंह रावत (BJP)

बना बड़ा रिकॉर्ड

भाजपा इस जीत के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी है। लगातार तीन चुनावों में बीजेपी उत्तराखंड में क्लीन स्वीप कर चुकी है। वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनावों में भी भाजपा ने प्रदेश में सभी पांच लोकसभा सीट पर कब्जा कर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी। उत्तराखंड में लगातार तीसरी जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक पर बधाई दी और मिठाई भी खिलाई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article