इलेक्शन

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली उत्तर-पूर्व सीट पर मनोज तिवारी का जलवा, इस बार कन्हैया की चुनौती कितनी भारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी एक्टर व भाजपा नेता मनोज तिवारी ने यहां से जीत हासिल की थी।

Image

मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार

Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar: लोकसभा चुनाव 2024 में राजधानी दिल्ली की दिल्ली उत्तर-पूर्व सीट इस मायने में अहम है कि यहां भारती जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को दोबारा टिकट दिया है। बीजेपी ने बाकी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। ऐसे में मनोज तिवारी के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। उनके सामने हैं कांग्रेस के कन्हैया कुमार जो डीयू छात्रसंघ नेता के तौर पर काफी विवादित व चर्चित रहे थे।

आप-कांग्रेस का गठबंधन

दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन है और कांग्रेस ने काफी सोच-विचार कर कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर दांव खेला। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया। उनका मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) सै है। समझौते के तहत दिल्ली में कांग्रेस के खाते में तीन लोकसभा सीटें हैं वहीं चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा। क्या नतीजा रहता है, इस पर पूरे देश की निगाहें हैं।

2014 और 2019 में जीते मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी एक्टर व भाजपा नेता मनोज तिवारी ने यहां से जीत हासिल की थी। उन्होंने 2014 में भी जीत हासिल की थी। जबकि 2019 के चुनाव में मनोज तिवारी ने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। मनोज तिवारी 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी और यहां पर लोकसभा का पहला चुनाव 2009 में हुआ था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का इतिहास

2009 में पहली बार यहां पर लोकसभा का चुनाव हुआ और कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की थी। वह 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। अग्रवाल ने बीजेपी के बीएल शर्मा को हराया था। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने यहां से मनोज तिवारी को उतारा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को शिकस्त दी। मनोज तिवारी ने 1.5 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी मनोज तिवारी ने जीत का परचम लहराया और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को शिकस्त दी। इस बार उनके सामने कन्हैया कुमार है जिसके कारण मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का हो गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article