Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Online Live Streaming: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन एक जून को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, एक जून को मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल देखे जा सकेंगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल दिखा रहा है। उत्तर प्रदेश से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।
कब और कहां देखें UP Exit Poll 2024
एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, इसकी वेबसाइट www.timesnowhindi.com और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
क्या होते हैं एग्जिट पोल
चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण
उत्तर प्रदेश में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच है। प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 सीटों पर कब्जा जमाया था। उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को दो सीटें मिली थीं। बसपा ने 9 और सपा ने 5 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को महज एक ही सीट मिली थी।लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख
| बंगाल लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Bengal Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| दिल्ली लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Delhi Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| बिहार लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| राजस्थान लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | Rajasthan Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
| यूपी लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख | UP Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024 |
