इलेक्शन

दिल्ली की गद्दी के प्रबल दावेदार, 5 बच्चों की शर्त पर की शादी... BJP नेता प्रवेश वर्मा की वो अनसुनी कहानी

Delhi Assembly Election: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। कुल 4099 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को उनकी सीट पर पीछे छोड़ा है। आइए जानते हैं दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के दावेदार कहे जा रहे प्रवेश वर्मा की वो कहानी जिसमें उन्होंने पत्नी के सामने रख दी थी पांच बच्चों की शर्त....

Image

BJP नेता प्रवेश वर्मा की वो अनसुनी कहानी

Photo : Twitter

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार के करीब पहुंचा कर बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। कुल 4099 वोटों के बड़े अंतर से प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल से आगे चल रहे है। आइए जानते हैं दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के दावेदार कहे जा रहे प्रवेश वर्मा की वो कहानी जिसमें उन्होंने पत्नी के सामने रख दी थी पांच बच्चों की शर्त....

न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में बीजेपी ने प्रवेश वर्मा ने कहा था कि मैंने पत्नी से कहा था कि शादी की यह शर्त है कि पांच बच्चे चाहिए। उसने दो मिनट सोचा और फिर तैयार हो गई। मैं खुश हो गया क्योंकि इतनी ही शर्त थी। प्रवेश वर्मा ने कहा था कि मैंने कहा कि बड़ा परिवार होता है तो मुझे अच्छा लगता है। मेरे तीनों बच्चे सीजेरियन से हुए है। मुझे हाल में बच्चों की डॉक्टर भी मिली थी। मैंने उनसे कहा कि आपने मेरा बड़ा नुकसान किया है। मुझे पांच बच्चे चाहिए थे मेरा तीसरा बच्चा पैदा हुआ तो आपने कहा कि प्रवेश अब और नहीं, मैंने कहा कि अभी तो दो और चाहिए तो उन्होंने कहा नहीं। सीजेरियन में तीन ही पैदा होते हैं सीजेरियन में तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होते।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article