इलेक्शन

Congress AP List: आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए किसे मिला टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2024, 10:55 PM IST

Congress AP List: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Image

आंध्र प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।
  • आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।
  • इस लिस्ट में दो दलबदलुओं - के कृपारानी और एम एस बाबू - को भी जगह मिली है।

Congress AP List: आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 18 लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

लोकसभा के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी - विशाखापत्तनम

वेगी वेंकटेश - अनाकापल्ले

लावण्या कावुरी - एलुरी

गार्नेपुडी अलेक्जेंडर सुधाकर - नरसरावपेट

कोप्पुला राजू - नेल्लोर

चिंता मोहन - तिरूपति - एससी

12 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित

वहीं आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस लिस्ट में दो दलबदलुओं - के कृपारानी और एम एस बाबू - को भी जगह मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री किल्ली कृपा रानी, जो हाल ही में वाईएसआरसीपी से कांग्रेस में शामिल हुईं, टेक्कली निर्वाचन क्षेत्र से और बाबू पुथलापट्टू (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। वहां कांग्रेस ने तेक्काली से किल्ली कृपा रानी, भीमिली से अडाला वेंकट वर्मा राजू, विशाखापत्तनम दक्षिण से वासुपल्ली संतोष, गजुवाका से लक्कराजू राम राव और सेट्टी गंगाधर स्वामी और अराकू वैली को भी मैदान में उतारा है।

congress list

कांग्र

आंध्र प्रदेश में कब होंगे चुनाव

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, आंध्र प्रदेश में आम चुनाव 13 मई, 2024 को एक ही चरण में होने वाले हैं। इसी दौरान आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article