इलेक्शन

कांग्रेस की हार के बाद क्या बोले राहुल गांधी? प्रियंका ने कही ये बड़ी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 07:31 PM IST

Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों में हार के बाद कांग्रेस ने कहा है कि जनादेश स्वीकार, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी नतीजों में कांग्रेस की करारी हार पर क्या कहा, नीचे इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Image

राहुल गांधी ने स्वीकारकिया जनादेश।

Photo : ANI

Congress Reaction On Elections Result: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई जारी रखेंगे।

राहुल गांधी ने हार को किया स्वीकार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। ‘प्रजाला तेलंगाना’ बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।'

प्रियंका ने तेलंगाना में जीत पर कही ये बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिये वहां की जनता का आभार जताया और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में पार्टी की हार को लेकर कहा कि जनता का फैसला सिर माथे पर है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह ‘प्रजाला तेलंगाना’ की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है।'

प्रियंका ने आगे कहा कि 'राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर। जय हिंद!' बता दें, चार राज्यों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को लिए बेहद खराब परिणाम का सामना करना पड़ा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल की, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस पर जनता ने भरोसा जताया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article