इलेक्शन

West Bengal : कांग्रेस नेता अधीर रंजन के काफिले की गाड़ी को मुर्शिदाबाद में ट्रक ने मारी टक्कर, भड़के कांग्रेसी

Adhir Ranjan Convoy Accident: कांग्रेस नेता अधीर रंजन बंगाल के कांडी में अपना चुनावी अभियान पूरा करके बहरामपुर लौट रहे थे उसी दौरान रास्ते में यह एक्सीडेंट की घटना सामने आई है।

Image

कांग्रेस नेता अधीर रंजन

Adhir Ranjan Convoy Accident: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जीवंती के पास कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें अधीर रंजन के साथ काफिले में चल रहे सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में आ गए।

बताया जा रहा है कि अधीर रंजन बंगाल के कांडी में अपना चुनावी अभियान पूरा करके बहरामपुर लौट रहे थे उसी दौरान रास्ते में यह एक्सीडेंट की घटना सामने आई है।

मुर्शिदाबाद के जीवंती के पास कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इसे जानबूझकर अंजाम दी गई घटना बता रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि हो सकता है कि ये जान-बूझकर किया गया हो

वहीं अधीर रंजन के ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हो सकता है कि ये जान-बूझकर किया गया हो। उनका दावा है कि हमारे कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यह घटना उस वक्त हुई जब अधीर कांडी में अपना चुनावी अभियान पूरा करके बहरामपुर लौट रहे थे घटना शाम करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

3000 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्णय

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अन्य राज्यों, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से 3,000 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। अधिकारी ने बताया कि ये सुरक्षा बल 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए पहले से ही मौजूद केंद्रीय बलों की पर्याप्त उपस्थिति को और मजबूती प्रदान करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक हाईटेक बनाया गया है।चुनाव आयोग ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर PTZ (पैन-टिल्ट-जूम) कैमरों और उन्नत सर्विलांस सिस्टम का व्यापक इस्तेमाल शुरू किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article