Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के सामने वाराणसी से एक बार फिर अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
46 उम्मीदवारों के नाम चौथी लिस्ट में शामिल
कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से, इमरान मसूद सहारनपुर से, वीरेंद्र रावत हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु के शिवगंगा से, मनिकम टैगोर को विरुद्धनगर से, एस जोथिमनी को करूर से मैदान में उतारा गया है। यूपी के अमरोहा से दानिश अली और कानपुर से आलोक मिश्रा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की चौथी लिस्ट
किन-किन राज्यों के उम्मीदवार
कांग्रेस की चौथी सूची में असम, अंडमान, छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, तमिलनाडु, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 183 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उसने पहली सूची में 39, दूसरी सूची में 43 और तीसरी सूची में 56 उम्मीदवार घोषित किए थे।
नागपुर से विकास ठाकरे को टिकट
उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से पूर्व सांसद पीएम पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ विकास ठाकरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

congress list
आरएलसीपी के लिए एक सीट छोड़ी
आज घोषित उम्मीदवारों की सूची के तहत कांग्रेस ने जयपुर ग्रामीण सीट पर अनिल चोपड़ा एवं करौली धौलपुर (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर भजनलाल जाटव को उम्मीदवार बनाया है। जाटव गत कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। चोपड़ा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में सचिव हैं। वह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। साथ ही, वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी ने नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ने की घोषणा की है।
