इलेक्शन

महाराष्ट्र में बड़ी हार से 'राहुल कैंप' में हड़कंप, कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया; बोली- 'अविश्वनीय...हम जांच कर रहे'

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में एमवीए को सिर्फ 52 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है। राज्य में बड़ी हार का सामना कर रही कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आई है। पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को अविश्वसनीय बताया है।

Image

maharashtra election congress

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी बड़ी हार की कगार पर खड़ा है। 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में एमवीए को सिर्फ 52 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी का पहला बयान सामने आया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि महारार्ष्ट विधानसभा चुनाव के नतीजे अविश्वनीय हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि महाराष्ट्र के नतीजे अविश्वसनीय हैं। हम नतीजों की जांच कर रहे हैं। बता दें, अब तक के चुनाव परिणाम में महायुति 231 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं कांग्रेस नीत एमवीए 52-50 सीटें जीतता दिख रहा है।

नहीं चला राहुल गांधी जादू

लोकसभा चुनाव के नतीजों से गदगद कांग्रेस विधानसभा चुनाव में फेल होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस आलाकमान के लिए चिंता की बात यह है कि एक बार फिर राहुल गांधी की स्वीकार्यता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र की जिन-जिन सीटों पर राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया, वहां एमवीए प्रत्याशी पिछड़ रहे हैं। सिर्फ एक सीट पर महाविकास अघाड़ी प्रत्याशी को जीत हासिल होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने सात असेंबली सीटों नंदुरबार, धामनगांव रेलवे, नागपुर ईस्ट, गोंदिया, चिमूर, नांदेड़ नॉर्थ, बांद्रा ईस्ट पर चुनावी रैलियां की थीं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article