इलेक्शन

सपा का खाता नहीं खुलेगा, परिवार की पांचों सीट पर जब्त होगी जमानत; CM योगी ने लगाई लताड़

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा है कि परिवार की सभी पांचों सीट पर हार सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है।

Image

अखिलेश यादव पर बरसे सीएम योगी।

Photo : Twitter

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी में भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा 'टेनी' के पक्ष में आयोजित एक जनसभा के संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

'अखिलेश के परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगी हार'

सीएम योगी ने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव की उम्मीदवारी वाली कन्नौज सीट समेत उनके परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी वाली वाली सभी पांचों सीट पर सपा की हार सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ, भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं। दूसरी तरफ, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं।'

सपा सरकार के समय होता था दंगा, कर्फ्यू- सीएम योगी

उन्होंने कहा, 'रामद्रोही सपा सरकार के समय दंगा, कर्फ्यू होता था। व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं। कांग्रेस के समय में देश में घुसपैठ होती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, विकास का कार्य ठप था। गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में बंदरबांट होता था। आज तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।'

'देश को बांटने की साजिश रच रही है कांग्रेस और सपा'

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, 'कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे जबकि सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।' मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article