इलेक्शन

PK से नजदीकी, 40 से अधिक सीटों की मांग, चिराग के तेवर से अटका NDA का सीट बंटवारा-सूत्र

सूत्रों के मुताबिक चिराग अपने लिए 40 से ज्यादा सीटें मांग रहे हैं जिसकी वजह से सीट शेयरिंग को अंतिम रूप नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा उनकी जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर से नजदीकी होने की बात भी सामने आ रही है।

Image

बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है। सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान के तेवर की वजह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सीट बंटवारा अटक गया है। सूत्रों के मुताबिक चिराग अपने लिए 40 से ज्यादा सीटें मांग रहे हैं जिसकी वजह से सीट शेयरिंग को अंतिम रूप नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा उनकी जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर से नजदीकी होने की बात भी सामने आ रही है। इस बीच, दिल्ली में एनडीए की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए उपेंद्र कुशवाहा पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात चिराग से हो सकती है।

महागठबंधन में सीटों पर मंथन जारी

बिहार चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही महागठबंधन में सीटों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राजद को 125 सीटें, कांग्रेस को 55 से 57 सीटें, वाम दलों को 35 सीटें, वीआईपी पार्टी को 20 सीटें, आरएलजेपी को 3 सीटें, जबकि जेएमएम को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, कांग्रेस ने सीट मांगने का नया फार्मूला तैयार किया है — A, B, C, D कैटेगरी के आधार पर मांग की गई है।

A कैटेगरी में वो सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस पिछले चुनाव में 5 से 10 हजार वोटों के अंतर से हारी थी

B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां 10 से 15 हजार का अंतर रहा

C कैटेगरी में 15 से 20 हजार वोटों से हारी सीटें रखी गई हैं

कांग्रेस की रणनीति

इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस करीब 78 सीटों पर दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राजद कांग्रेस को 48 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है, लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि उसे 55 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस इस बार अपनी कुछ पारंपरिक सीटों से हटकर रणनीति बना रही है। उदाहरण के तौर पर, पटना जिले में जहां पिछली बार पार्टी 4 सीटों पर लड़ी थी, इस बार कांग्रेस वहां किसी सीट पर दावा नहीं करेगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article