इलेक्शन

Chittorgarh Rajasthan Chunav Result 2023: चित्तौड़गढ़ सीट से निर्दलीय चंद्रभान सिंह लहराया परचम, 6823 वोटों से हासिल की जीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 10:36 PM IST

Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प रहा। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह चौहान ने जीत हासिल की है।

Image

Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023

Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने इस सीट को काफी रोमांचक बना दिया है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटा था। इसके बाद चंद्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय ताल ठोंक दी। भाजपा ने लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया, जो कि पिछले चुनाव में 23 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। वहीं इस बार भी जीत हासिल कर चंद्रभान सिंह ने इतिहास रच दिया है। चंद्रभान ने करीब 6823 वोटों से जीत हासिल की है।

Chittorgarh Rajasthan Chunav Election Result 2023:

  • 8:00 AM: सुबह 8 बजे चित्तौड़गढ़ विधानसभा की मतगणना शुरू हो चुकी है।
  • 8: 30 AM: यहां मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है।
  • 09:00AM: शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मतगणना के लिए इस बार ईवीएम और डाक मतपत्र की काउंटिंग के लिए 90 टेबल लगाई गई है।
  • 09:15 AM: चित्तौड़गढ़ जिले की 5 विधानसभा सीटों में से पिछले चुनाव में तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई थीं। तब कांग्रेस के खाते में दो सीटें ही आई।
  • 09:48 AM: मतगणना में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर निर्दलीय के चंद्रभान सिंह आक्या आगे चल रहे हैं।
  • 10: 10 AM: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।
  • 10: 25 AM: जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और मिठाइयां बंटने लगी हैं।
  • 11:00 AM: चित्तौड़गढ़ सीट से 6ठें राउंड में निर्दलीय चंद्रभान सिंह 649 से आगे.
  • 12:00 PM: अभी तक के रुझान में निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या ने 9192 वोट से लीड ले ली है।
प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
नरपत सिंह राजवी भारतीय जनता पार्टीपीछे
चंद्रभान सिंह आक्यानिर्दलीयआगे
सुरेंद्र सिंह जाटावतकांग्रेस
रामेश्वर लाल बैरवाबसपा

बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े हैं । इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले हैं । इसके अलावा पोस्टल बैलट द्वारा 4,66,881 द्वारा मत पड़े । सर्विस वोटर के आज शाम तक 30,263 डाक द्वारा मत प्राप्त हुए हैं । 3/12/2023 को सुबह 8.00 बजे तक प्राप्त सभी सर्विस वोटों को गिनती में शामिल किया जाएगा ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article