LIVE

UP Election Exit Poll Results 2022: एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में योगी सरकार, बीजेपी को 225 सीट

UP Election Exit Poll 2022, Uttar Pradesh (UP) Chunav Exit Poll Results 2022, यूपी चुनाव का एग्जिट पोल, उत्तर प्रदेश चुनाव का एग्जिट 2022: यूपी में 2022 में किसकी सरकार बनेगी। क्या कमल एक बार खिलेगा, क्या साइकिल सियासी पिच पर सरपट चलने में कामयाब रही है, क्या बीएसपी के हाथी ने सबकों रौंद डाला है या लोगों ने कांग्रेस के हाथ के साथ चलना पसंद किया है इसका औपचारिक ऐलान तो 10 मार्च को आएगा। अब से कुछ देर के बाद एक अनुमान पेश करेंगे कि यूपी के लोगों ने किसको अपना विधाता बनाने का फैसला किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 7, 2022, 21:09 IST
Follow on Google News
UP Election Exit Poll Results 2022: एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में योगी सरकार, बीजेपी को 225 सीट

UP Election Exit Poll 2022, Uttar Pradesh (UP) Chunav Exit Poll Results 2022, यूपी चुनाव का एग्जिट पोल, उत्तर प्रदेश चुनाव का एग्जिट पोल 2022: सर्वे एजेंसियां व मीडिया हाउस हर चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी कर सकते थे। लेकिन कानून में बदलाव करके यह तय किया गया कि चुनाव आयोग ने मतदान की प्रक्रिया खत्‍म होने के लिए जो समय सीमा निर्धारित की है, उसके बाद ही निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करते हुए एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं। यह बदलाव इसलिए किया गया, ताकि किसी भी एग्जिट पोल से आगामी चरण के मतदान के लिए वोटर्स की राय प्रभावित न हो।

Exit Poll 2022 LIVE: Check UP, Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Election Exit Poll here

MAR 07, 2022 19:54 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में योगी सरकार

एग्जिट पोल के मुताबित यूपी में बीजेपी को 225 सीट और सपा गठबंधन को 151 सीट मिलती नजर आ रही है। 

MAR 07, 2022 19:53 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: 349 सीट में बीजेपी को 199 सीट

अब तक 349 सीटों में बीजेपी को 199, सपा गठबंधन को 128 सीट, 

MAR 07, 2022 19:50 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: 231 सीटों में बीजेपी आगे, सपा गठबंधन पीछे

अब तक की 231 सीटों में बीजेपी को 132 सीट, सपा गठबंधन को 84 सीट मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस के खाते में 7 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं।
MAR 07, 2022 19:38 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: 194 सीटों के नतीजों में बीजेपी आगे

फेज 3 में बीजेपी को 32 सीट, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 23, बीएसपी 1, कांग्रेस 2. अन्य 1

MAR 07, 2022 19:33 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: 113 सीटों में बीजेपी को बंपर बढ़त

113 सीटों के नतीजों में बीजेपी को 62, सपा गठबंधन को 43, बीएसपी को 3 और कांग्रेस को चार सीट मिलती नजर आ रही है। 

MAR 07, 2022 19:31 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: पश्चिमी यूपी के आए नतीजे

वेस्टर्न यूपी में बीजेपी को 31 सीट, सपा गठबंधन को 23 सीट मिलती नजर आ रही है। 

MAR 07, 2022 19:29 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: अब यूपी का इंतजार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार की नीतियों में भरोसा व्यक्त किया है और 10 मार्च को हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 

MAR 07, 2022 18:59 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: यूपी के एग्जिट पोल का इंतजार

यूपी में 2022 के नतीजे इतिहास रचने वाले होंगे। अगर बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब होती है तो 3 दशक बाद इतिहास दोहराया जाएगा। अगर समाजवादी पार्टी को सत्ता मिलती है तो इसका मतलब यह है कि यूपी ने बदलाव पर मुहर लगाई है। 

MAR 07, 2022 18:58 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में यूपी के नतीजे कुछ देर बाद

यूपी में किसकी सरकार बनने जा रही है, इस सिलसिले में एग्जिट पोल के नतीजे कुछ देर में आने वाले हैं। 

MAR 07, 2022 18:10 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: जानकारों की राय

एग्जिट पोल से ठीक पहले जानकारों का क्या कहना है कि उसे समझने की कोशिश करते हैं।
MAR 07, 2022 17:59 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल से पहले आरोप- प्रत्यारोप

जो कल तक रोम-रोम करते थे वो आज बड़ा-बड़ा लेप लगाकर मंदि‍र घूमने गए हैं। BJP प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला के इस बयान पर एसपी नेता सुधीर दुबे ने क्या कहा
MAR 07, 2022 17:48 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: यूपी में एक बार फिर योगी सरकार, बीजेपी नेताओं का दावा

एग्जिट पोल के नतीजों से पहले बीजेपी नेताओं को यकीन है कि वो एक बार फिर यूपी में सरकार बनाने जा रहे हैं।
MAR 07, 2022 17:28 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: मायावती के कोर वोटर्स पर जानकारों की राय अलग

2022 के चुनाव में मायावती के कोर मतदाताओं ने बीएसपी में भरोसा जताया है इसे लेकर जानकारों की राय अलग अलग है
MAR 07, 2022 17:13 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: क्या 2022 में यूपी रचेगा इतिहास

2022 में क्या यूपी इतिहास बनाने जा रहा है। इतिहास इसलिए क्योंकि अगर बीजेपी सरकार बना पाने में नाकाम रहती है को नोएडा का मिथक काम करता नजर आएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोई पार्टी करीब 3 दशक के बाद दोबारा सरकार बनाएगी
MAR 07, 2022 16:58 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: सात चरणों के मतदान का आखिरी दिन

सात चरणों के मतदान का आज आखिरी दिन है। शाम 7 बजे से इस चरण में मतदान का प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लोगों को 10 मार्च का इंतजार होगा जब औपचारिक नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले हम 6.30 बजे के बाद मताएंगे कि यूपी की जनता ने किस दल पर भरोसा जताया है।

MAR 07, 2022 16:57 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: क्या होता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल अब चुनाव के लिए आखिरी मतदान के बाद जारी किया जाता है। यानी अगर किसी एक वक्‍त में एक ही राज्‍य में चुनाव हो रहा है और वह एक ही चरण में संपन्‍न होता है तो एग्जिट पोल उस दिन ही मतदान समाप्‍त होने के बाद जारी कर दिया जाता है। लेकिन अगर एक साथ कई राज्‍यों में चुनाव होते हैं और यह कई चरणों में होता है तो आखिरी चरण के मतदान का इंतजार किया जाता है। लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भी यही बात लागू होती है।

MAR 07, 2022 16:57 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल के संबंध में चुनाव आयोग का नियम

उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्‍यों में मौजूदा विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जो समय सीमा निर्धारित की है, उसके मुताबिक 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से लेकर 7 मार्च को शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल जारी नहीं किए जा सकते। यूपी में 10 फरवरी को मतदान का पहला चरण संपन्‍न हुआ था, जिसका आज आखिरी चरण है। मतदान शाम 6 बजे तक चलने वाला है, जिसके आधे घंटे बाद यानी 6:30 बजे के बाद इसे जारी किया जाएगा।

MAR 07, 2022 16:57 IST

UP Election Exit Poll 2022 Live: लखनऊ और गाजीपुर के लोगों की राय

मतदान के अंतिम चरण में गाजीपुर जनपद में मतदान हो रहा है वहां के लोगों की क्या सोच है उसके बारे में खास जानकारी