Elections Exit Poll Results: यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब पर क्या कहता है Times Now का एग्जिट पोल
यूपी में सांतवें चरण के मतदान के साथ पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनाव आयोग इन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 10 मार्च को घोषित करेगा लेकिन इसके पहले इन राज्यों में बनने वाली सरकार पर अटकल एवं कयास लगाए जा रहे हैं। इन राज्यों में जनता के बीच मुद्दे क्या रहे, लोगों ने किस आधार पर वोट दिया।
उत्तर प्रदेश में इस बार मुख्य सियासी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच रही है। तो उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। पंजाब में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-लोक कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच सियासी मुकाबला है। गोवा में कांग्रेस, भाजपा, टीएमसी, AAP, शिवसेना-राकांपा गठबंधन मैदान में हैं। मणिपुर में सियासी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
इन पांचों राज्यों के सियासी संग्राम पर TIMES MOW नवभारत ने VETO सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इन राज्यों में सियासी हालात कैसे बन सकते हैं इसका इशारा एग्जिट पोल्स में हुआ है। हालांकि, इन पांचों राज्यों में सरकार किसकी बनेगी, इसके वास्तविक नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
अखिलेश यादव का ट्वीट
एग्जिट पोल आने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में अखिलेश ने कहा है कि सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं!
सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2022
हम सरकार बना रहे हैं! pic.twitter.com/cAcLBHM8x5
UP Election Exit Poll 2022 : 'हमारी सत्ता में वापसी होगी'
UP Election Exit Poll 2022 : यूपी में फिर योगी सरकार?
चौथे भेज में भाजपा गठबंधन को 38, सपा गठबंधन को 18, बसपा को 1 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। पांचवें फेज में भाजपा गठबंधन को 30, सपा गठबंधन को 20, बसपा को 2, कांग्रेस की एक सीट मिलती दिख रही है। छठवें चरण में भाजपा गठबंधन को 29, सपा गठबंधन को 24, बसपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। सातवें चरण में भाजपा गठबंधन को 26 सीटें सपा गठबंधन को 23 सीटें, बसपा को चार सीटें मिलती दिख रही हैं। इन सात चरणों में भाजपा गठबंधन को 225 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा गठबंधन के खाते में 151 सीटें जा सकती हैं। बसपा 14 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस के खाते में नौ सीटें और अन्य के खाते में चार सीटें जाती दिख रही हैं।
UP Elections 2022 : तीन चरणों में BJP को 94 सीटें मिल सकती हैं
पंजाब में बन सकती है AAP की सरकार
टाइम्स नाउ-VETO के एग्जिट पोल में किसी भी दल की सरकार बनती नहीं दिख रही है। तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। पंजाब में AAP को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं। पंजाब के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब आप के प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि इस राज्य के लोग बदलाव चाहते थे। पंजाब के नेताओं ने अपना विकास को खूब किया लेकिन जनता पीछे छूट गई। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय ताकत बनकर उभरी है। हम राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन गए हैं।
#ExitPollOnTNNavBharat: पंजाब में बहुमत या गठबंधन?@navikakumar और @SushantBSinha के साथ देखिए, #Punjab में किसकी बनेगी सरकार? LIVE#AssemblyElections2022 @VetoYourVoice #JanGanKaMann #ExitPoll #PunjabElections2022 https://t.co/njeOXmFH3g
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 7, 2022
Goa Election Exit Poll : गोवा में त्रिशंकु विस के आसार
गोवा पर टाइम्स नाउ Veto का एग्जिट पोल आ गया है। गोवा में त्रिशंकु विधानसभा बनती दिखी है। भाजपा को 14, कांग्रेस को 16, आप को 4 सीटें और अन्य को छह सीटें मिल सकती हैं।
Uttarakhand Elections Exit Polls : धामी ने उत्तराखंड में 60 सीटें जीतने का दावा किया
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी जो काम मुझे सौंपेगी मैं वह काम करूंगा। हम अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उत्तराखंड में हम एकतरफा सरकार बना रहे हैं। भाजपा को 46.95, कांग्रेस को 35.94 और आप को 8.25 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।
उत्तराखंड में रिपीट हो सकती है सरकार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर टाइम्स नाउ ने VETO के साथ मिलकर सर्वे किया है। उत्तराखंड में इस बार भाजपा को 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को अगर 37 सीटें मिलती हैं तो यह पहली बार होगा कि उत्तराखंड में कोई सरकार रिपीट होगी।
Uttarakhand Election Exit Poll : 'BJP को हो सकता नुकसान'
समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश का कहना है कि उत्तराखंड में बार-बार सीएम चेहरा बदलने से भाजपा को लेकर लोगों में गलत संदेश गया है। उत्तराखंड में वह प्लान बी पर भी काम कर रही है। स्मिता प्रकाश का कहना है कि यहां त्रिशंकु विधानसभा भी हो सकता है। कई चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा को 35 से 38 सीटें मिल सकती हैं।
Punjab Elections Exit Polls : 'मालवा में इस बार हुई कम वोटिंग'
UP Elections Exit Poll 2022 : 'बसपा का वोट सपा को नहीं गया होगा'
Exit Polls 2022 : राज्यों के चुनाव नतीजों पर क्या है विशेषज्ञों की राय
UP Election Exit Poll 2022 : 'कांग्रेस ने 5 साल तक मेहनत की'
कांग्रेस की प्रवक्ता रोशनी जायसवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने हर मुद्दे पर आवाज उठाई है। महिलाओं की सुरक्षा को उन्होंने जोर-शोर से उठाया है। कांग्रेस ने पांच साल तक राज्य में मेहनत की है।
Uttrakhand Election Exit Poll 2022 : उत्तराखंड में इस बार कांटे की टक्कर
उत्तराखंड में कई सीटों पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। इस पहाड़ी राज्य में भाजपा, कांग्रेस में सीधा मुकाबला होता आया है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। AAP ने सेना के पूर्व अधिकारी अजय कोठियाल को सीएम पद का चेहरा बनाया है। भाजपा इस बार सत्ता में वापसी कर पाएगी या नहीं, यह एक बड़ा प्रश्न है जिसका जवाब एग्जिट पोल से मिल सकता है।
#ExitPollOnTNNavBharat: उत्तराखंड में बीजेपी रहेगी या कांग्रेस आएगी?#Uttarakhand समेत 5 राज्यों का #ExitPoll #TimesNowNavbharat पर लगातार जारी है
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 7, 2022
देखें LIVEhttps://t.co/uPi9g87y1Y#JanGanKaMann #March10withTNNavbharat #Elections2022 #100HrElectionCoverage@VetoYourVoice pic.twitter.com/iWNfiJv4sf
UP Election Exit Poll 2022 : शाह बोले-यूपी में मतदाताओं ने पार्टी नहीं छोड़ी
शाह ने कहा कि कहा, ‘जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण, इन तीनों नासूरों से मुक्त करके आज हम उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को पहली बार पनपते हुए देख रहे हैं।’ उत्तर प्रदेश को लेकर शाह ने कहा कि कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ी है लेकिन मतदाताओं ने नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्नाथ सरकार ने 2017 के चुनाव में किए गए ''92.6 फीसदी से अधिक'' वादों को पूरा करने के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को भी राज्यों में सफलतापूर्वक लागू किया है।
Election Exit Poll 2022 Live: भाजपा का दावा-5 राज्यों में प्रदर्शन शानदार होगा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को विश्वास जताया किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार होगा और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर के साथ ही गोवा में वह फिर से अपनी सरकार बनाएगी जबकि पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। पार्टी नेताओं ने यह भी दावा किया कि और उसे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का लाभ मिला है।
यूपी में सबसे हॉट सीट है गोरखपुर
उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट गोरखपुर सदर है। इस सीट से सीएम योगी भाजपा के प्रत्याशी हैं। सीएम योगी के सामने सपा की सुभावती शुक्ला हैं। इस सीट पर छठवें चरण में तीन मार्च को मतदान हुआ। गोरखपुर के बाद राज्य की दूसरी सबसे हॉट सीट करहल है। इस सीट पर अखिलेश यादव के सामने भाजपा के एसपी सिंह बघेल हैं। इन दोनों सीटों चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। इलाहाबाद पश्चिम सीट पर सिद्धार्थ नाथ सिंह और इलाहाबाद दक्षिण सीट पर नंद गोपाल नंदी चुनावी किस्मत दांव पर लगी है।
पंजाब में 20 फरवरी को हुआ मतदान
पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग हुई। बीजेपी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है। जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने चुनाव का सामना अकेले किया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठजोड़ किया है। अमृतसर (पूर्व) से कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव मैदान में हैं। सिद्धू का सामना शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और आप के गढ़ भदौर से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब आप अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस, AAP में टक्कर
उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों पर 632 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत दांव पर लगी हैय़ उत्तराखंड में भाजपा के लिए साख बचाने का चुनाव है, तो कांग्रेस के लिए वापसी करने का। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) इस राज्य में चुनावी संभावना के लिए जोर लगाया है। राज्य में खटीमा सबसे हाई प्रोफाइल सीट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने अपनी इस सीट को जीतने के साथ-साथ पार्टी के लिए अधिकतम सीटें जीतने की चुनौती है। धामी लगातार दो बार से इस सीट का से चुनाव लड़ चुके है। इस बार धामी हैट्रिक बनाने के साथ ही सीएम कुर्सी को दोबारा पाने वाले पहले वे बनाने का इतिहास रचेंगे।
मणिपुर और गोवा में हुए चुनाव
गोवा की 40 सीटों के लिए मतदान एक चरण में 14 फरवरी को संपन्न हुआ और मणिपुर में विस की 60 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को हुआ।

