इलेक्शन

Lok Sabha Election Result: जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता, दिल्ली दफ्तर में हनुमान चालीसा का किया पाठ

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 2 सीटें जीती हैं और अब तक 239 सीटों पर आगे चल रही है।

Image

भाजपा कार्यकर्ता।

Photo : ANI

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव परिणाम आना शुरू हो गया है। देशभर की सभी लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। हालांकि, दो सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही जश्न भी मनाया।

दो सीटों पर भाजपा की जीत

चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भाजपा अब तक दो सीटें जीत चुकी हैं। वहीं, भाजपा 239 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा 100 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त है। वहीं, समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि लोकसभा रिजल्ट के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती ट्रेंड्स में एनडीए काफी बढ़त में था, लेकिन फिलहाल स्थिति पिछड़ गई है और इंडी गठबंधन के साथ कड़ी टक्कर में है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article