इलेक्शन

BJP Candidates List: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, देवरिया और फिरोजाबाद से भी कैंडिटेड का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 01:50 PM IST

BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी की नई लिस्ट में अलग-अलग राज्यों में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने महाराष्ट्र की एक, पंजाब की तीन, यूपी की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है। यूपी के फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को मौका मिला है।

Image

बीजेपी की एक और लिस्ट आई सामने

Photo : Twitter

BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभ चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों में सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने महाराष्ट्र की एक, पंजाब की तीन, यूपी की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है।

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र की सतारा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले के टिकट मिला है। वहीं, पंजाब की खडूर साहिब से मंजीर सिंह मन्ना, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को उतारा गया है। इसी तरह यूपी के फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को मौका मिला है। पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास(बॉबी) बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

देवरिया-फिरोजाबाद सांसदों का टिकट कटा

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जिन दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, वहां पिछले चुनाव में बीजेपी की ही जीत हुई थी। हालांकि, इस बार पार्टी ने दोनों मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। देवरिया से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काटकर शशांक मणि त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। शशांक के पिता प्रकाश मणि भी सांसद रह चुके हैं। इसी तरह फिरोजाबाद सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का टिकट काट दिया है। यहां से ठाकुर विश्वदीप सिंह को मौका मिला है।

अब सिर्फ रायबरेली और कैसरंगज पर घोषणा बाकी

भाजपा ने रायबरेली और कैसरंगज सीट को छोड़कर यूपी की लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि रायबरेली और कैसरगंज को लेकर भाजपा नेतृत्व वेटिंग मोड में है। रायबरेली पर भाजपा की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के ऐलान के बाद प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है तो कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह को लेकर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उनकी पत्नी व बेटे को टिकट देना चाहती है, लेकिन बृजभूषण सिंह इस पर राजी नहीं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article