इलेक्शन

Tejasvi Surya Net Worth: 5 साल में ही लखपति से करोड़पति हो गए BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, 30 गुना बढ़ी संपत्ति

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2024, 07:06 PM IST

Tejasvi Surya Net Worth: 2019 में, जब तेजस्वी सूर्या ने भाजपा के टिकट पर अपना पहला चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने कुल संपत्ति 13.46 लाख रुपये घोषित की थी।

Image

तेजस्वी सूर्या के पास कितनी संपत्ति है

Tejasvi Surya Net Worth: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या एक बार फिर से बेंगलुरु दक्षिण से मैदान में हैं। तेजस्वी सूर्या ने अपने हलफनामे में जो जानकारी दी है, उससे पता चलता है कि 2019 में जो तेजस्वी सूर्या लखपति थे, वो अब करोड़पति हो गए हैं। तेजस्वी सूर्या की संपत्ति में 30 गुना का वृद्धि हुई है।

तेजस्वी सूर्या के पास 2019 में कितनी संपत्ति थी?

2019 में, जब तेजस्वी सूर्या ने भाजपा के टिकट पर अपना पहला चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने कुल संपत्ति 13.46 लाख रुपये घोषित की थी। पांच साल बाद तेजस्वी सूर्या की संपत्ति का कुल मूल्य 4.10 करोड़ रुपये है। सूर्या के हलफनामे के अनुसार, आय वृद्धि का मुख्य स्रोत म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश है। सूर्या ने म्यूचुअल फंड में 1.99 करोड़ रुपये और शेयरों में 1.79 करोड़ रुपये का निवेश किया है। तेजस्वी सूर्या के पास 80 हजार की नगदी भी है।

तेजस्वी सूर्या के खिलाफ कितने केस दर्ज

तेजस्वी सूर्या के खिलाफ तीन मामले लंबित हैं, जिनमें से दो मार्च को बेंगलुरु के नागरथपेटे में भाजपा के हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान दायर किए गए हैं। दोनों मामले वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, गैरकानूनी सभा और अन्य से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। तीसरा मामला मार्च 2022 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा धावा बोलने के बाद लोक सेवक को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन नई दिल्ली में दर्ज किया गया था।

पिछली बार इसी सीट से जीते थे तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या, बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के पूर्व छात्र और कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकील हैं। तेजस्वी सूर्या भाजपा नेता और बसवनगुड़ी के विधायक रवि सुब्रमण्यम के भतीजे हैं। पिछली बार इसी सीट से तेजस्वी सूर्या ने जीत दर्ज की थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article