इलेक्शन

दमन में BJP नेता विक्की काशी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

Lok Sabha election 2024: दमन में एक बीजेपी नेता की ​​विक्की काशी की धारदार हथियार से हत्या की घटना सामने आई है।

Image

दमन में बीजेपी नेता विक्की काशी की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha election 2024: दमन में बीजेपी नेता विक्की काशी की हत्या हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर बीजेपी नेता विक्की काशी की हत्या कर दी गई। बता दें, दमन के परकोटा इलाके में ये घटना घटी। धारदार हथियार से जख्मी विक्की काशी की हत्या से दमन में हड़कंप मच गया। दमन पुलिस की जांच में चौंका देने वाली बाते सामने आई है। पुलिस के अनुसार, जायदाद के चलते सगे बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। भाई अशोक टंडेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

बताया जाता है कि आरोपी अशोक टंडेल दो दिन पहले ही लंदन से लौटा है। जानकारी के मुताबिक दमन के बोराजीवा मुहल्ले में रहने वाले जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्की काशी के घर में अचानक एक नकाबपोश शख्स घुस आया। घर में अचानक नकाबपोश शख्स ने विक्की काशी पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल विक्की काशी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक विक्की काशी के भाई अशोक टंडेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि विक्की और अशोक के बीच संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और उसी के चलते एक भाई को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बता हत्या का आरोपी भी भाजपा का पदाधिकारी रह चुका है। लंदन से लौटने के बाद अशोक ने संपत्ति विवाद में अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article