इलेक्शन

'संविधान की प्रस्तावना कभी नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, न ही आरक्षण से करेगी छेड़छाड़...'; बोले राजनाथ

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने कहा, संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नागरिकों में डर पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। मैं सुझाव देना चाहता हूं कि उन्हें विश्वास पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि डर पैदा करके।

Image

राजनाथ सिंह

Photo : Twitter

Rajnath Singh: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की ओर से संविधान में बदलाव और आरक्षण खत्म संबंधी बयानों पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार कभी भी भारत का संविधान नहीं बदलेगी और न ही आरक्षण खत्म करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भय पैदा करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

एक साक्षात्कार में राजनाथ सिंह ने कहा, भाजपा संविधान नहीं बदलेगी। संविधान निर्माताओं ने कभी नहीं सोचा था कि प्रस्तावना में कोई बदलाव होगा।जबकि कांग्रेस ने संविधान के मूल विचार को चोट पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने संविधान में 80 बार संशोधन किए। उन्होंने आपातकाल के दौरान प्रस्तावना में बदलाव किया। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा अगर सत्ता में रही तो वह संविधान को फाड़कर फेंक देगी। वहीं, कांग्रेस के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने आशंका जताई है कि भाजपा संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटा सकती है।

लोगों में डर पैदा कर रही कांग्रेस- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, संविधान की प्रस्तावना को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस ने इसे बदल दिया और अब वे हमपर निराधार आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, भारत के संविधान की प्रस्तावना संविधान के सिद्धांतों को प्रस्तुत करती है। साल 1976 में 42वें संशोधन के तहत भारत के परिचय को 'संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' से 'संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य; में बदल दिया गया। राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस नागरिकों में डर पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। मैं सुझाव देना चाहता हूं कि उन्हें विश्वास पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि डर पैदा करके।

आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रही कांग्रेस

रक्षा मंत्री ने कहा, कांग्रेस भय का माहौल पैदा कर रही है और वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत सूचना फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। राजनाथ सिंह ने कहा, आरक्षण खत्म नहीं होगा, वे हमपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के स्पष्टीकरण मांगे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा, हम आरक्षण के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article