इलेक्शन

क्या बिना शर्त माफी मांगेंगे राहुल गांधी? BJP ने PM मोदी के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर दर्ज कराई शिकायत

Rahul Gandhi PM Modi Dance Remark: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित “अपमानजनक टिप्पणी” को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी करे।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Rahul Gandhi PM Modi Dance Remark: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित “अपमानजनक टिप्पणी” को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा था?

राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर और दरभंगा में अपनी जनसभाओं के दौरान कहा था, ‘‘नरेन्द्र मोदी हर तरह का नाटक करने को तैयार हैं। आप किसी चुनावी रैली में उनसे यह कहकर देखिए कि प्रधानमंत्री जी, अगर आप नाचेंगे तो हम आपको वोट देंगे। वह खुशी-खुशी भरतनाट्यम करने लगेंगे।’’

    समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, भाजपा के निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के संयोजक बिंध्याचल राय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है, ‘‘ऐसी टिप्पणियां व्यक्तिगत और उपहासपूर्ण हैं तथा भारत गणराज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा का अपमान करने के इरादे से की गई हैं।’’ आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के उल्लंघन, प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद का अपमान और सार्वजनिक शिष्टाचार और नैतिक मानदंडों के उल्लंघन को शिकायत का आधार बनाया गया है।

    BJP ने EC से की यह मांग

    भाजपा ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वह राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी करे और उन्हें ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने’ का निर्देश दे। पार्टी ने मांग की कि राहुल को ‘लोकतांत्रिक और चुनावी शिष्टाचार की पवित्रता को बनाए रखने के लिए एक निर्दिष्ट अवधि के लिए प्रचार करने’ से रोक दे।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article