इलेक्शन

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों को पिलाई चाय-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 1, 2024, 07:44 PM IST

Kangana Ranaut Tea Serving Video: भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मंदिर व माता सिद्ध काली मंदिर में पूजा अर्चना की फिर मंडी में 'नमो टी स्टॉल' पर लोगों को चाय भी पिलाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना ने मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मंदिर और माता सिद्ध काली मंदिर में पूजा की
  • भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने बीजेपी नेताओं के साथ चाय की चुस्कियां ली
  • कंगना रनौत ने लोगों को भी चाय पिलाई, वहां काफी भीड़ जमा थी

Kangana Ranaut Tea Serving Video: मंडी की इंदिरा मार्केट में स्थित शंकर गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 'नमो टी स्टॉल' लगाया गया, जहां भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने बीजेपी नेताओं के साथ चाय की चुस्कियां ली और लोगों को भी चाय पिलाई, इससे पहले भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मंदिर और माता सिद्ध काली मंदिर में पूजा अर्चना की।

कंगना ने मंडी में लोगों को चाय पिलाई इसके लिए नमो नमो टी स्टाल पर भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई अपनी चहेती स्टार के साथ चाय पीने को इच्छुक दिखा, कंगना ने भी इसमें बढ़ चढकर भाग लिया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे, वहीं भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, मंडी के इंदिरा मार्केट स्थित संकन गार्डन में भाजपा ने नमो नमो टी स्टाल लगाया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article