इलेक्शन

Upendra Rawat: अब बाराबंकी से BJP कैंडिडेट उपेंद्र रावत ने चुनाव लड़ने से किया मना, आपत्तिजनक वीडियो हो रखा है वायरल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2024, 04:45 PM IST

Upendra Rawat: बाराबंकी से टिकट मिलने के बाद उपेंद्र रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वो किसी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे।

Image

बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत हैं वर्तमान सांसद

Photo : Twitter

Upendra Singh Rawat: बाराबंकी से बीजेपी सांसद और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बाराबंकी से बनाए गए उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत ने आगामी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उपेंद्र सिंह रावत का एक आपत्तिजनकर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि निर्दोष साबित होने तक वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उपेंद्र रावत ने क्यों लौटाया टिकट

दरअसल बाराबंकी से टिकट मिलने के बाद उपेंद्र रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वो किसी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। हालांकि उपेंद्र रावत ने इस वीडियो को फर्जी बताया और केस भी दर्ज कराया है। ़एफआईआर के मुताबिक, टिकट मिलने के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर सांसद की छवि खराब करने की कोशिश में उनका फर्जी वीडियो वायरल किया है।

क्या बोले उपेंद्र रावत

उपेंद्र सिंह रावत ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उपेंद्र सिंह रावत ने कहा- "मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है, इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जाँच करवायी जाये। जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।"

दो नेताओं ने लौटाया बीजेपी का टिकट!

बीजेपी की पहली लिस्ट में बाराबंकी से उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र रावत का नाम शामिल था। पवन सिंह के बाद उपेंद्र रावत दूसरे ऐसे कैंडिडेट हैं जिन्होंने बीजेपी को टिकट लौटा दिया है। इससे पहले भोजपुरी गायक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article