इलेक्शन

पटना, नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल वोट काउंटिंग 2025 लाइव: देखें मगध क्षेत्र के 47 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे; यहां जानें ताजा अपडेट

मगध, पटना, नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल वोट काउंटिंग 2025, Bihar Vidhan Sabha Chunav Result Online Updates, Magadh, Patna, Nalanda, Gaya, Nawada, Aurangabad, Jehanabad, Arwal Results Updates in Hindi: बिहार में मगध क्षेत्र की क्षेत्र के सात जिलों की 47 सीटों पर मतगणना के दौरान कौन उम्मीदवार आगे हैं और कौन पिछड़ गया। यहां लगातार बने रहें और देखें किस करवट बैठेगा जनादेश का ऊंट।

Patna, Nalanda, Gaya, Nawada, Aurangabad, Jehanabad, Arwal Constituency Results Updates

मगध क्षेत्र पर 47 सीटों पर क्या है हाल

Magadh, Patna, Nalanda, Gaya, Nawada, Aurangabad, Jehanabad, Arwal Constituency Results Updates in Hindi: बिहार के मगध क्षेत्र में आते हैं पटना, नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले। राज्य की कुल विधानसभा सीटों का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी इलाके में है। इन सात जिलों में कुल 47 सीटे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो महागठबंधन की इस इलाके में धूम रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा को छोड़कर किसी भी मगध के किसी और जिले में NDA महागठबंधन से बढ़त नहीं बना पाई। 2025 के विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख खेमों ने जमकर तैयारी दिखाई है। मोकामा-मनेर जैसी हॉटसीटों के कारण ये इलाका चर्चा में भी खूब रहा।

अपनी लिए पिछली बार से बेहतर परिणाम की आशा में NDA ने मगध क्षेत्र में दमखम दिखाया है। महागठबंधन ने भी पिछली बार की अपनी स्थिति को बरकरार रखने और कहीं न कहीं और अच्छा करने के लिए पूरी कोशिश की है। चुनाव के दौरान इस इलाके की कई सीटें सुर्खियों में रहीं। अब किसकी मेहनत रंग लाती है, यह तो आज पता चल ही जाएगा।

दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा 2025 के मतदानों में मगध क्षेत्र के पटना और नालंदा जिले की सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुए थे और नवादा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद और अरवल जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुए थे।

आइए जिलेवार तरीके से देखते हैं मगध क्षेत्र के चुनाव परिणाम-

पटना के 14 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Patna 14 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1मोकामाअनंत सिंहजदयू
2बाढ़सियाराम सिंहभाजपा
3बख्तियारपुरअरुण कुमारलोजपा (रा)
4दीघासंजीव चौरसियाभाजपा
5बांकीपुरनितिन नवीनभाजपा
6कुम्हरारसंजय कुमारभाजपा
7पटना साहिबरत्नेश कुमारभाजपा
8फतुहारामानंद यादवराजद
9दानापुरराम कृपाल यादवभाजपा
10मनेरभाई वीरेंद्रराजद
11फुलवारीश्याम रजकजदयू
12मसौढ़ीअरुण मांझीजदयू
13पालीगंजसंदीप सौरभसीपीआई (माले)
14बिक्रमसिद्धार्थ सौरभभाजपा

नालंदा के 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Nalanda 7 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1अस्थावांजीतेंद्र कुमारजदयू
2बिहार शरीफसुनील कुमारभाजपा
3राजगीरकौशल किशोरजदयू
4इस्लामपुररुहैल रंजनजदयू
5हिलसाकृष्ण मुरारी शरणजदयू
6नालंदाश्रवण कुमारजदयू
7हरनौतहरि नारायण सिंहजदयू

गया के 10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Gaya 10 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1गुरुआउपेंद्र प्रसादभाजपा
2शेर घाटीउदय कुमार सिंहलोजपा (रा)
3इमामगंजदीपा कुमारीहम (से.)
4बाराचट्टीज्योति देवीहम (से.)
5बोधगयाकुमार सर्वजीतराजद
6गया टाउनप्रेम कुमारभाजपा
7टिकारीअजय कुमारराजद
8बेलागंजमनोरमा देवीजदयू
9अतरीरोमित कुमारहम (से.)
10वजीरगंजवीरेंद्र सिंहभाजपा

नवादा के 5 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Nawada 5 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1रजौलीविमल राजवंशीलोजपा (रा)
2हिसुआअनिल सिंहभाजपा
3नवादाविभा देवीजदयू
4गोविंदपुरविनीता मेहतालोजपा (रा)
5वारसलीगंजअनीताराजद

औरंगाबाद के 6 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Aurangabad 6 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1गोहअमरेंद्र कुमार राजद
2ओबराप्रकाश चंद्रलोजपा (रा)
3नबीनगरचेतन आनंदजदयू
4कुटुंबाललन रामहम (से.)
5औरंगाबादत्रिविक्रम नारायण सिंहभाजपा
6रफीगंजप्रमोद कुमार सिंहजदयू

जहानाबाद के 3 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Jehanabad 3 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1जहानाबादराहुल कुमारराजद
2घोसीरितुराज कुमारजदयू
3मखदुमपुरसूबेदार दासराजद

अरवल के 2 विधानसभा सीटों का रिजल्ट लाइव (Arwal 2 Assembly Constituency Result Live)

S.Noविधानसभा सीटउम्मीदवार जीतेपार्टी
1अरवलमनोज कुमारभाजपा
2कुर्थापप्पू कुमार वर्माजदयू

मगध मंडल की बात करें तो यहां गया और औरंगाबाद जिलों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा। गया में जहां 68.7% वोट पड़े, वहीं औरंगाबाद में यह आंकड़ा 65.4% रहा। कमोबेश ऐसा ही हाल पटना नालंदा समेत सभी जिलों में रहा। पटना को छोड़कर बाकी सभी मगध क्षेत्र के जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में मतदान भी ज्यादा किया। अब इस बढ़े मतदान से NDA और महागठबंधन दोनों यही सोच-विचार में हैं कि इसका लाभ किसे मिलेगा। इस बार दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

FAQs

बिहार चुनाव परिणाम 2025 कब आएगा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से घोषित होने शुरू होंगे।

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव कहाँ देख सकते हैं?

बिहार चुनाव का लाइव रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कितनी सीटें हैं?

बिहार चुनाव परिणाम देखने के लिए कौन सी वेबसाइट सबसे सही है?

बिहार इलेक्शन रिजल्ट 2025 मोबाइल ऐप पर कहाँ मिलेगा?

बिहार चुनाव 2025 में कौन जीतेगा?

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article