इलेक्शन

बिहार चुनाव: प्रचार ने पकड़ा जोर, अब मैदान में उतर रहे दिग्गज...शाह, राहुल समेत कई बड़े नेताओं की आज रैलियां

अमित शाह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद के तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे।

Image

बिहार में आज बड़ी रैलियां (PTI)

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमा गया है। अब दिग्गज नेता मैदान में उतरकर प्रचार में जुट गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के अपने उम्मीदवारों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी बिहार के विभिन्न हिस्सों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे।

शाह की दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां

दिन में शाह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद के तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, सीवान, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी भी जल्द करेंगे रैलियां

ये रैलियां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री मोहन यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की चुनावी सभाओं के अतिरिक्त होंगी। इस ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों से भाजपा नीत गठबंधन के लिए माहौल बनने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में लगातार दो रैलियां करने के लिए चुनावी राज्य में वापस आने वाले हैं।

14 नवंबर को जारी किए जाएंगे चुनाव के नतीजे

बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article