इलेक्शन

बिहार में किन सीटों पर लड़ेगी बीजेपी और किस पर जदयू, देखिए NDA सीट शेयरिंग की पूरी लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 06:03 PM IST

Bihar NDA Seat Sharing Full List: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाले एलजेपी गुट के साथ सीट बंटवारे का कोई जिक्र नहीं हुआ। पशपति पारस के पास पांच सांसद हैं, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली है।

Image

बिहार में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हुआ फाइनल

Bihar NDA Seat Sharing Full List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो गया है। सीट शेयरिंग में सबसे बड़ा फायदा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को हुआ है। चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। वहीं उनके चाचा पशपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।

किस पार्टी को मिली कौन सी सीट जानिए

क्रमांकपार्टीलोकसभा सीट
1.बीजेपी (17 सीट)पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम
2.जदयू (16 सीट)वाल्मिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानाबाद, शिवहर
3.लोजपा-रामविलास (5 सीट)वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई
4.हम (1सीट)गया
5.आरएलपी (1 सीट)काराकाट
6.राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (0 सीट)

पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाले एलजेपी गुट के साथ सीट बंटवारे का कोई जिक्र नहीं हुआ। पशपति पारस के पास पांच सांसद हैं, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में पूछे जाने पर बिहार बीजेपी प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा, "उनके साथ बातचीत जारी है।"

कब होगा लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने घोषणा की कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। बिहार में सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article