इलेक्शन

Bihar Seat Sharing: बिहार NDA में शीट शेयरिंग फाइनल, 17 पर BJP तो 5 पर लड़ेगी लोजपा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 06:40 PM IST

Bihar Seat Sharing: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Image

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी 5 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Photo : Twitter

Bihar Seat Sharing: बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है। सीटों के इस बंटवारे के तहत चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें मिली हैं, वहां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट मिली है।

पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं

वहीं बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 16 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक लोकसभा सीट मिली है। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार मे NDA से एक भी सीट नहीं मिली है।

बीजेपी कहां-कहां लड़ेगी चुनाव

बीजेपी के हिस्से- पश्चिम, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम सीट मिली है।

विनोद तावड़े ने दी जानकारी

बता दें कि भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव व बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। संवाददाता सम्मेलन में जद (यू) के महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article