इलेक्शन

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में नीतीश का जलवा कायम, 12 सीटों पर दर्ज की निर्णायक जीत

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव-2024 के सभी 40 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं और जेडीयू उम्मीदवारों ने 12 सीटों पर निर्णायक जीत हसिल की है।

Image

जानें बिहार में कितनी सीटों पर JDU ने हासिल की जीत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव-2024 के सभी 40 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं और जेडीयू उम्मीदवारों ने 12 सीटों पर निर्णायक जीत हासिल की है। जेडीयू के इस प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार बिहार में एक बार फिर बड़ी ताकत के रूप में उभरे हैं और इस बार केंद्र में सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़कर भी रुझानों में जेडीयू के ज्यादातर उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इस लोकसभा चुनाव में बिहार की 16 सीटों पर नीतीश की पार्टी ने चुनाव लड़ा था जिसमें 12 सीटों पर जेडीयू जीत हासिल कर चुकी है। आइए इन 12 सीटों के पर डालते हैं एक नजर...

क्रमांकसीटें(बिहार) नाम परिणाम
1. वाल्मीकि नगरसुनील कुमार जीते
2. शिवहरलवली आनंदजीती
3. सीतामढ़ीदेवेश चंद्र ठाकुरजीते
4. झंझारपुर रामप्रीत मंडल जीते
5.सुपौलदिलेश्वर कामैतजीते
6.मधेपुरादिनेश चंद्र यादव जीते
7.गोपालगंजडॉ. आलोक कुमार सुमन जीते
8.सीवानविजयलक्ष्मी देवीजीती
9.भागलपुरअजय कुमार मंडलजीते
10.बांकागिरिधारी यादवजीते
11. मुंगेरराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंहजीते
12.नालंदाकौशलेंद्र कुमार जीते
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article