इलेक्शन

Bihar Election Yatra: टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचा आरा, लोगों ने अहम मुद्दों और चहेते नेताओं पर रखी अपनी बात; देखिए क्या बोले नेताजी

Bihar Election Yatra: इलेक्शन यात्रा के दौरान भोजपुर के आरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपनी मन की जाहिर की। आरा की जनता ने कहा कि इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। महागठबंधन और एनडीए को लेकर लोगों की मिली जुली राय है। आइए जानते हैं कि आरा की जनता की क्या राय है।

Image

बिहार इलेक्शन यात्रा पहुंची आरा।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी 243 सीटों पर सियासी पारा हाई है। चुनावी दावे और राजनीतिक शोर शराबे के बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' राज्य भर में घूम-घूमकर जनता से बातचीत कर रही है।

इलेक्शन यात्रा के दौरान भोजपुर के आरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपनी मन की बात बताई। आरा की जनता ने कहा कि इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। महागठबंधन और एनडीए को लेकर लोगों की मिली जुली राय है।

नेताओं ने क्या-क्या कहा?

भाजपा नेता प्रहलाद राय ने कहा सीट शेयरिंग का मुद्दा पूरी तरह हल चुका है। एनडीए में सभी दल एकजुट हैं। थोड़ी बहुत जो कठिनाइयां होगी वो हम आपस में सुलझा लेंगे।

जेडीयू नेता पुष्पा सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार और भाजपा के बीच कोई नाराजगी नहीं है। हमारी आपसी समझौते की बात है। कोई दिक्कत नहीं है।

जन सुराज पार्टी की नेता शैलजा सिंह ने कहा कि आरा की जनता बदलाव चाहती है। बिहार की मौजूदा हालत से बिहार की जनता ऊब चुकी है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता आलोक रंजन ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि महागठबंधन में सब कुछ सही चल रहा है। निश्चित तौर पर हम सीट बंटवारे को सुलझा लेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता आलोक रंजन ने कहा कि पिछली बार तेजस्वी सरकार के दौरान मात्र 17 महीने में हमने कितनी सरकारी नौकरियां दी है, उसका पटना का गांधी मैदान गवाह है। अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम अध्यादेश लाकर 20 महीने में बिहार की जनता को सरकारी नौकरी देंगे।

आरा सीट की राजनीतिक समीकरण

आरा पिछले ढाई दशकों से बीजेपी का गढ़ बन गई है। साल 2000 में पूर्व मुख्यमंत्री हरिहर सिंह के बेटे अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का परचम लहराया। इसके बाद पिछले पांच चुनावों में अमरेंद्र प्रताप सिंह यहां से चुनाव जीतते आए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीपीआई माले के कयीमुद्दीन अंसारी को हराया था। इससे पहले 2015 में एक बार यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी और मोहम्मद नवाज आलम विधायक बने थे।

इस सीट पर जातिगत समीकरण की बात करें तो आरा विधानसभा सीट पर राजपूत समेत सवर्ण जातियों का दबदबा रहा है। हालांकि यादव, मुस्लिम और दलित वर्ग के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 322386 पंजीकृत मतदाता हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article