इलेक्शन

Begusarai Seat: मछली तो पकड़ी, पर सीट फिसली... जानें उस सीट का हाल, जहां राहुल गांधी ने पोखर में लगाई थी छलांग

Begusarai Vidhan Sabha Seat Results: बिहार की बेगूसराय सीट पर कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ मिलकर बेगूसराय सीट पर धुंआधार चुनाव प्रचार किया था। इसके बावजूद कांग्रेस सीट मतदाताओं को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाई।

Image

बेगूसराय सीट का क्या है हाल (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Begusarai Vidhan Sabha Seat Results: बिहार की बेगूसराय सीट पर कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ मिलकर बेगूसराय सीट पर धुंआधार चुनाव प्रचार किया था। साथ ही एक पोखर में छलांग लगाकर मछली भी पकड़ी थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पानी में उतरे थे।

राहुल गांधी की सभा और पोखर में छलांग लगाने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण मतदाताओं को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाईं। राहुल गांधी ने भले ही पोखर में उतरकर मछली पकड़ी थी, लेकिन बेगूसराय सीट कांग्रेस के हाथों से फिसल गई। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार ने 30,632 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

किसे कितने मिले वोट

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीवोटवोट प्रतिशत
1अमिता भूषणकांग्रेस8887438.9
2कुंदन कुमारभाजपा11950652.31
3सुरेन्द्र कुमार सहनीजन सुराज पार्टी77733.4

कांग्रेस ने कितनी सीटों पर दर्ज की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीट पर चुनाव लड़ा और केवल छह सीट ही जीत सकी। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से हार गए, निवर्तमान विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को कदवा सीट पर जद (यू) उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने 18,368 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस के जो छह उम्मीदवार जीते उनमें सुरेंद्र प्रसाद (वाल्मीकि नगर), अभिषेक रंजन (चनपटिया), मनोज विश्वास (फॉर्ब्सगंज), अबिदुर रहमान (अररिया), मोहम्मद कमरूल होदा (किशनगंज) और मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article