इलेक्शन

Mukesh Sahani: डिप्टी CM का सपना और परफॉर्मेंस 0... शून्य पर सिमट रही 'सन ऑफ मल्लाह' की पार्टी

Bihar Election Result 2025: रुझानों में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की शून्य पर सिमटती नजर आ रही है। यह महागठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है, जिसने वीआईपी पर ऐतबार किया था। यहां तक कि तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर मुकेश सहनी को सरकार में डिप्टी सीएम पद देने का ऐलान किया था। मुकेश सहनी की पार्टी को कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Image

Bihar Election Result: मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के सभी उम्मीदवार पीछे।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम ने महागठबंधन को जोर का झटका दिया है। खबर लिखे जाने तक महागठबंधन 50 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात है कि 2020 विधानसभा चुनाव में 75 सीटें जीतने वाली राजद 31 सीटें पर सिमट रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ पांच सीटें मिलते दिख रही है। बता दें कि महागठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया था। वहीं, सन ऑफ मल्लाह के नाम से मशहूर मुकेश सहनी का प्रदर्शन तो बेहद निराशाजनक रहा।

महागठबंधन ने बनाया डिप्टी CM उम्मीदवार

रुझानों में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की शून्य पर सिमटती नजर आ रही है। यह महागठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है, जिसने वीआईपी पर ऐतबार किया था। यहां तक कि तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर मुकेश सहनी को सरकार में डिप्टी सीएम पद देने का ऐलान किया था। मुकेश सहनी की पार्टी को कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

पार्टी के समर्थन आधार में मुख्य रूप से निषाद, नोनिया, बिंद, बेलदार समुदाय शामिल है, जिसमें मछुआरों और नाविकों की 20 उपजातियां शामिल हैं। हालांकि, इन जातियां का समर्थन मुकेश सहनी को मिलता नजर नहीं आ रहा है।

मुकेश सहनी की पार्टी ने साल 2019 के तीन लोकसभा क्षेत्रों मधुबनी, मुजफ्फरपुर और खगड़िया से चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई भी सीट जीतने में असफल रहे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article