इलेक्शन

Mahua Election Result 2025: महुआ में तेज प्रताप यादव की हवा टाइट! रुझानों में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप चौथे नंबर पर

Bihar Election Result 2025: जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पिछड़ते दिख रहे हैं, जबकि राजद के मुकेश रौशन बढ़त बनाए हुए हैं। तेज प्रताप ने 2015 में इसी सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत की थी। 2020 में वे हसनपुर से विधायक बने, लेकिन इस बार वे राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी के साथ दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Image

महुआ सीट से तेज प्रताप यादव चल रहे पीछे।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान महुआ सीट पर कड़ी टक्कर का संकेत दे रहे हैं। यहां जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पिछड़ते दिख रहे हैं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार पहले स्थान पर हैं।

इसके बाद आरजेडी के मुकैश कुमार रौशन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम के नेता अमित कुमार हैं।

तेज प्रताप ने 2015 में इसी सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत की थी। 2020 में वे हसनपुर से विधायक बने, लेकिन इस बार वे राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी के साथ दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

दूसरी ओर, मुकेश रौशन 2020 में महुआ से राजद के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं और इस चुनाव में अपनी सीट बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महुआ में इस बार ‘भाई बनाम पार्टी’ का मुकाबला खासतौर पर सुर्खियों में है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article