इलेक्शन

Bihar Election: सम्मान से समझौता नहीं होगा- NDA में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान की दो टूक

Bihar Election: चिराग पासवान सीट बंटावारे पर एनडीए के सामने मुश्किल खड़ी करते दिख रहे हैं। चिराग पासवान सीटों के बंटवारे पर समझौते के मूड में नहीं है और उन्होंने इस मामले पर साफ कर दिया है कि सम्मान से समझौता नहीं होगा।

Image

चिराग पासवान (फाइल फोटो- PT

Bihar Election: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। एनडीए के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ किया कि उनकी पार्टी को सीटें केवल "सम्मानजनक" आधार पर ही स्वीकार होंगी।

सीट बंटवारे पर क्या बोले चिराग

पटना में पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा, “सम्मान से समझौता कर कौन किस गठबंधन में रहा है? नवरात्र का पहला दिन है, अब शुभ ही होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अकेले चुनाव लड़ने का साहस रखने वाली पार्टी ही वास्तव में मजबूत होती है।

कांग्रेस-राजद पर निशाना

चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं कि वह अकेले चुनाव लड़ सके। उनके अनुसार, राजद भी कभी बिना गठबंधन चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं दिखा पाई है। चिराग बोले, “हमने अकेले चुनाव लड़ा तो क्या हो गया? कम से कम हिम्मत तो रखी। इनमें से किसी में साहस है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं।”

राहुल गांधी पर तंज

कांग्रेस की आगामी कार्यसमिति बैठक पर टिप्पणी करते हुए पासवान ने इसे गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई और दबाव की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच मुख्यमंत्री चेहरे पर कभी सहमति नहीं बन पाती, जबकि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ पूरी यात्रा करते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article