इलेक्शन

Bihar Election Result: वो एक मात्र सीट जहां से BSP उम्मीदवार ने मारी बाजी, महज 30 वोटों से होगा गया खेला!

Bihar Election Result: इस चुनाव में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार ने बाजी मार ली। बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को हरा दिया। गौरतलब है कि उनकी जीत का अंतर महज 30 वोटों का है। इस चुनाव में सतीश कुमार यादव को कुल 72,689 वोट मिले।

Image

बिहार चुनाव में बीएसपी उम्मीदवार ने सिर्फ 30 वोटों से जीता चुनाव।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां एनडीए के 202 उम्मीदवारों ने बाजी मार ली। वहीं, महागठबंधन सिर्फ 34 सीटों पर सिमट गई। पिछले तीन सालों से बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा करने वाले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुला, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस चुनाव में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार ने बाजी मार ली।

रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी की हुई जीत

बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को हरा दिया। गौरतलब है कि उनकी जीत का अंतर महज 30 वोटों का है। इस चुनाव में सतीश कुमार यादव को कुल 72,689 वोट मिले। रामगढ़ सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह, आरजेडी ने अजीत सिंह और बीएसपी ने सतीश कुमार यादव को चुनाव मैदान में उतारा था।

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

बता दें कि कुल 243 सीटों में से बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी (आरवी) को 19, हम (एस) को 5 और आरएलएम को 4 सीटें मिलीं। इस तरह एनडीए का कुल आंकड़ा 202 सीटों पर पहुँच गया, जबकि सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का बहुमत आवश्यक है।

महागठबंधन की पार्टियों का क्या है हाल?

महागठबंधन मात्र 34 सीटें पर सिमट गई, जिनमें आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, भाकपा (माले) लिबरेशन को 2 और माकपा को 1 सीट मिली। इनके अलावा एआईएमआईएम ने 5, बसपा ने 1 और आईआईपी ने भी 1 सीट अपने नाम की।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article