इलेक्शन

Bihar Election 2025: कौन हैं बिहार के सबसे धनवान विधायक? 66% MLAs पर क्रिमिनल केस; ADR की चौंकाने वाले रिपोर्ट आई सामने

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच ने राज्य के मौजूदा विधायकों वित्तीय, आपराधिक, शैक्षणिक एवं अन्य विवरणों का विश्लेषण किया है। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य की सबसे अमीर विधायक कौन हैं। वहीं, कितने विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं।

Image

बिहार के मौजूदा विधायकों को लेकर ADR ने कुछ अहम जानकारी दी है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की संपत्ति को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच ने बिहार विधानसभा के 243 में से 241 विधायकों के वित्तीय, आपराधिक, शैक्षणिक एवं अन्य विवरणों का विश्लेषण उनके शपथ पत्र के आधार पर किया है। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में 66 फीसदी विधायकों पर क्रिमिनल केस हैं। ।

पाला बदल के बाद NDA के 134 में से 55 तथा महागठबंधन के 102 में 61 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा 241 विधायकों में से 158 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों और उसके बाद हुए उपचुनाव के विधायकों की ओर से दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया गया है।

कौन है सबसे अमीर विधायक?

अब बात की जाए विधायकों की संपत्ति की तो 194 यानी 80 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। राज्य की सबसे अमीर विधायक के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं, सबसे गरीब विधायक ने एक लाख रुपये से भी कम की संपत्ति की जानकारी दी है।

मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक नीलम देवी की कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट की मानें तो उनके पास 29.8 करोड़ रुपये चल संपत्ति है और 50.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रिपोर्ट की मानें तो नीलम देवी सिर्फ बिहार की सबसे अमीर विधायक ही नहीं बल्कि वो देश की सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं।

ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि गया जिले बेलागंज से जेडी(यू) की एक और विधायक मनोरमा देवी 72.8 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी दी है। उनकी ज्यादातर संपत्ति अचल है। एडीआर के इसी विश्लेषण के अनुसार, भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा लगभग 43.2 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

adr 1

बिहार के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट।(फोटो सोर्स: ADR)

किस विधायक के पास सबसे कम संपत्ति?

एक तरफ जहां रिपोर्ट में कई विधायकों के नाम हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। वहीं, दूसरी ओर राज्य में कुछ विधायक हैं, जिनकी संपत्ति एक लाख से भी कम है। खगड़िया जिले के अलौली से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रामवृक्ष सदा की कुल संपत्ति केवल 70,000 रुपये हैं। उनके हलफनामे के अनुसार, उनके पास सिर्फ 30000 हजार रुपये की चल संपत्ती है और 40,000 रुपये की अचल संपत्ति है।

वहीं, फुलवारी (एससी) से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के गोपाल रविदास के पास कुल 1.59 लाख रुपये की संपत्ति है। सीपीआई (एमएल) (एल) के संदीप सौरव के पास कुल 3.45 लाख रुपये संपत्ति है।

कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार के विधायक?

एडीआर की रिपोर्ट में विधायकों की शैक्षिक योग्यता की जानकारी भी दी गई है। 82 विधायकों की पढ़ाई 5वीं से 12वीं कक्षा तक है। वहीं, 149 विधायक तक या उससे ऊपर पढ़े-लिखे हैं। बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की बात करें तो कुल 241 विधायकों में से सिर्फ 29 यानी 12% विधायक ही महिलाएं है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article