इलेक्शन

Bihar Election: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, मुंगेर में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार BJP में हुए शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुंगेर सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भाजपा (एनडीए) का दामन थाम लिया है. संजय सिंह ने आज भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली

Image

मुंगेर में जन सुराज उम्मीदवार बीजेपी में हुए शामिल।(फोटो सोर्स: prashant kishor x handle)

Photo : Twitter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंगेर सीट पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय के समर्थन का ऐलान करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

जन सुराज को लगा बड़ा झटका

संजय कुमार सिंह के भाजपा में शामिल होने को चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनके इस कदम से भाजपा को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी, जबकि जन सुराज पार्टी के लिए यह बड़ा झटका साबित हुआ है। बता दें कि 6 नवंबर को मुंगेर में चुनाव होना है। इससे पहले अक्टूबर में जन सुराज के तीन और उम्मीदवारों ने नाम वापल ले लिए थे। ये तीनों दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज के उम्मीदवार थे।

संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आए प्रणय

नामांकन दाखिल करने के बाद से ही बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय सुर्खियों में आ गए थे। चुनावी हलफनामे में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनके पास कुल 177 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article