इलेक्शन

किसी के बाप का नौकर नहीं हैं- टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में तेजस्वी यादव पर भड़के अनंत सिंह, ललन सिंह को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Anant Singh Exclusive: पेरोल पर बाहर निकले अनंत सिंह ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने लालू यादव से लेकर तेजस्वी यादव के साथ तल्खी की वजह भी गिनाए। नीतीश कुमार के साथ फिर से दोस्ती के संकेत भी दिए।

Anant Singh Exclusive: बिहार में छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह इस समय पेरोल पर जेल से बाहर हैं। इस दौरान वो अपने क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं। इसी बीच अनंत सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान अनंत सिंह, राजद नेता तेजस्वी यादव पर भड़के दिखे। अनंत सिंह ने कहा कि वो किसी के बाप का नौकर नहीं हैं।

लाल यादव और तेजस्वी यादव पर बरसे अनंत सिंह

पेरोल पर बाहर निकले अनंत सिंह ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने लालू यादव से लेकर तेजस्वी यादव के साथ तल्खी की वजह भी गिनाए। नीतीश कुमार के साथ फिर से दोस्ती के संकेत भी दिए। अनंत सिंह ने लालू के साथ रिश्ते पर कहा- "RJD से तो हम पहले ही चल चुके थे। लालू यादव मिल गया था कांग्रेस के समय में, टिकट के समय में। तो हमसे आरजू विनती करके गछवा लिया कि इस बार हमारे साथ। तो मैंने कहा ठीक है... लेकिन जब हम फंसे तो एक बार भी कुछ नहीं बोला। तो हम कोर्ट से खबर कर दिए कि तुम्हारा हम विरोध करेंगे। तेजस्वी सभा करने से पहले कहां थे? जब गठबंधन हुआ तो कहां रह रहे थे..विदेश में, जनता से उसकी कहीं भेंट नहीं, किसी का फोन नहीं उठाता था, मेरी पत्नी जीती तो अब जाकर 15 दिन पहले आवास मिला है, अपने जीतने वाले विधायक को एक आवास दिला दें, इतनी छुट्टी भी तेजस्वी को नहीं थी। तो हम किसी के बाप का नौकर नहीं हैं।

ललन सिंह को लेकर अनंत सिंह का बड़ा दावा

नीतीश कुमार के कभी सबसे क्लोज साथी रहे अनंत सिंह पिछले चुनाव में ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतार चुके हैं। इस बार अनंत सिंह ललन सिंह के साथ हैं। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह अपने क्षेत्र में घूम रहे हैं, वो सीधे ललन सिंह के लिए तो वोट मांगते नहीं दिख रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी नीलम देवी ललन सिंह के पक्ष में लगातार वोट मांग रही हैं। टाइम्स नाउ से बात करते हुए अनंत सिंह ने दावा किया कि ललन सिंह 4-5 लाख वोट से जीत रहे हैं।

जेल से बाहर आने पर क्या बोले अनंत सिंह

चुनाव के समय जेल से बाहर आने को लेकर जब अनंत सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी नेता ने बाहर नहीं निकाला है। अनंत सिंह ने कहा- "कोई हमको बाहर नहीं लाया है, फाइल किये हैं... जज को लिख के दिए हैं, हमको कोई नेता अभिनेता बाहर नहीं लाया है। जनता ने हमको 6 बार विधायक बनाया है। जनता हमको याद आता है। जेल से निकले तो कहीं नहीं गए। न घर गए, न परिवार में गए। सीधे हम जेल से आए हैं, जनता के बीच हैं।"

अनंत सिंह को हो चुकी है सजा

अनंत सिंह पर 52 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। दो मामलों में सजा मिल चुकी है। अनंत सिंह को UAPA के तहत 10 साल की सजा हुई है। लेकिन ठसक अब भी वही है। अपने समर्थकों के बीच आज भी वो वही छोटे सरकार हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article