इलेक्शन

Sherghati Assembly Elections 2025: उतार-चढ़ाव से भरा रहा शेरघाटी का राजनीतिक सफर, इस बार कौन मारेगा इस सीट से बाजी?

Sherghati Assembly Constituency (शेरघाटी विधानसभा सीट): शेरघाटी विधानसभा सीट, गयाजी जिले में आती है। यह सीट गया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने वाली है। इसी चरण में शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होंगे। मतों की गणना 14 नवंबर को की जाएगी। शेरघाटी सीट का चुनावी इतिहास और जातीय समीकरण क्या है, आइए जानते हैं:

Image

शेरघाटी विधानसभा सीट

Sherghati Assembly Constituency (शेरघाटी विधानसभा सीट): बिहार के गयाजी जिले में स्थित शेरघाटी विधानसभा सीट का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। साल 1972 में इस सीट को समाप्त कर दिया गया था। जिसके बाद 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट दोबारा अस्तित्व में आई। वर्तमान में शेरघाटी से आरजेडी की मंजू अग्रवाल विधायक हैं। वे यहां से पहली बार विधायक बनीं। पिछले चुनाव में इस सीट पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला था। 2020 के चुनाव से ठीक पहले एलजेपी एनडीए से अलग हो गई थी। हालांकि अब एलजेपी फिर से एनडीए में शामिल हो गई है। ऐसे में इस बार सीधा मुकाबला एनडीए और RJD के बीच देखने को मिल सकता है। शेरघाटी सीट पर इस बार चुनाव दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले हैं।

कब बनी शेरघाटी विधानसभा सीट

शेरघाटी विधानसभा सीट पहली बार 1957 में बनी। लेकिन 1977 में यह सीट समाप्त कर दी गई। जिसके बाद 2008 के परिसीमन के बाद इसे फिर से स्थापित किया गया। इस सीट पर किसी एक पार्टी का गढ़ नहीं रहा। आजादी के बाद से यहां अब तक कुल 8 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। जिनमें कांग्रेस 3 बार और जेडीयू ने 2 बार जीत हासिल की। वहीं आरजेडी, जन क्रांति दल और एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक बार जीत मिली। हालांकि 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू की पकड़ मजबूत हुई। लेकिन 2020 में चुनाव से ठीक पहले एलजेपी एनडीए से अलग हो गई। इस चुनाव में आरजेडी ने 16 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं लोजपा को 24,107 वोट मिले।

शेरघाटी विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम

राजनीतिक पार्टीउम्मीदवारकुल वोट
RJDमंजु अग्रवाल61,804
JDUविनोद प्रसाद यादव45,114
LJPमुकेश कुमार यादव24,107

क्या है शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र जातीय समीकरण

शेरघाटी विधानसभा सीट एक सामान्य सीट है। जहां पर अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या अधिक है। क्षेत्र में 34.2 फीसदी एससी वोटर्स हैं। वहीं मुस्लिम वोटरों की कुल आबादी 14.5 फीसदी हैं। इसके अलावा यहां यादव समुदाय की आबादी भी अच्छी-खासी है।

शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या

शेरघाटी एक ग्रामीण इलाका है, जहां पर ज्यादातर मतदाता गांवों में निवास करते हैं। 2020 में इस क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 2,74,401 थी, जिसमें से 63.11 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़कर 2,80,517 हो गई थी। इस क्षेत्र में ग्रामीण वोटरों का प्रतिशत 90.22 है, शेष शहरी वोटर हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article