Gurua Assembly Constituency (गुरुआ विधानसभा सीट): गुरुआ विधानसभा सीट, बिहार के गयाजी जिले के अंदर आती है। यह सीट औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। पिछले ढाई दशकों से इस सीट पर सीधा मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के बीच देखने को मिल रहा है। अब तक हुए चुनाव में आरजेडी ने 4 और बीजेपी ने 2 बार जीत हासिल की है। खास बात यह है कि इस सीट पर हार-जीत का अंतर करीब 6500 वोटों के आसपास रहा है। गुरुआ सीट पर इस बार NDA से बीजेपी ने उपेंद्र डांगी पर दांव लगाया है, जबकि महागठबंधन से अभी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है। गुरुआ सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होंगे।
कब बनी गुरुआ विधानसभा सीट
गुरुआ विधानसभा सीट 1972 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर 1977 में पहली बार चुनाव हुए थे। जिसमें जनता पार्टी ने जीत हासिल की। जिसके बाद इस सीट पर दो बार कांग्रेस को जीत मिली। 2000 से 2020 तक हुए कुल 6 विधानसभा चुनावों में सीधा मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के बीच हुआ। जिसमें बीजेपी को 2 बार और आरजेडी को 4 बार जीत मिली। पिछले चुनाव में इस सीट पर आरजेडी ने फिर से जीत का परचम लहराया।
गुरुआ चुनाव के रिजल्ट
गुरुआ सीट पर 1977 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने जनता पार्टी से जीत हासिल की। 2000 से 2005 के बीच यहां से लगातार तीन बार आरजेडी ने चुनाव जीता। वहीं बीजेपी ने 2010 और 2015 में यह सीट अपने खाते में की। 2020 में हुए चुनाव में फिर से आरजेडी को जीत हासिल हुई। गुरुआ विधानसभा सीट से क्रांगेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दो-दो बार जीत का स्वाद चखा है।
गुरुआ विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम
| राजनीतिक पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| RJD | विनय यादव | 70,761 |
| BJP | राजीव नंदन डांगी | 64,162 |
| BSP | राघवेंद्र नारायण यादव | 15,235 |
क्या है गुरुआ विधानसभा क्षेत्र जातीय समीकरण
गुरुआ विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। लेकिन यहां पर अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या काफी अधिक है। इसके अलावा राजपूत, मुस्लिम और यादव समुदाय के वोटर भी काफी संख्या में हैं। इस क्षेत्र में एससी वोटर 32.4 फीसदी हैं और मुस्लिम समुदाय के वोटर करीब 9.4 फीसदी हैं।
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में 2020 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2,86233 थी। जिनमें से सिर्फ 1.22 फीसदी ही शहरी वोटर्स हैं। इस चुनाव में वोट प्रतिशत 62.54 फीसदी था। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में वोटरों की संख्या बढ़कर 2,91,144 हो गई।
