इलेक्शन

Parihar Assembly Election 2025: बथनहा सीट पर लगातार दूसरी बार विधायक हैं गायत्री देवी, इस बार क्या है समीकरण

Parihar Assembly Constituency (परिहार विधानसभा सीट): परिहार बिहार का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है, जो सीतामढ़ी जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गायत्री देवी ने राष्‍ट्रीय जनता दल के रितु कुमार को 1569 वोटों के अंतर से हराया था।

Image

परिहार विधानसभा सीट।

Parihar Assembly Constituency (परिहार विधानसभा सीट): परिहार बिहार का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है, जो सीतामढ़ी जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गायत्री देवी ने राष्‍ट्रीय जनता दल के रितु कुमार को 1569 वोटों के अंतर से हराया था। परिसीमन के बाद बने इस सीट पर अब तक बीजेपी का ही कब्जा रहा है। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के राम नरेश यादव ने जीत हासिल की थी। रामनरेश यादव ने राजद के रामचंद्र पूर्वे को हराया था। इसके बाद गायत्री देवी ने साल 2015 में भी इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई थी। साल 2020 के चुनाव में गायत्री देवी ने राजद की ऋतु कुमारी को हराया था।

इस चुनाव में गायत्री देवी को कुल 73420 वोट मिले थे। वहीं राजद की उम्मीदवार को 71851 वोट मिले थे। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आरएलएसपी के प्रत्याशी अमजद हुसैन अनवर रहे थे।

2020 में गायत्री दवी की लगातार दूसरी जीत

2020 में एक बार फिर परिहार सीट से गायत्री देवी ने जीत दर्ज की। भाजपा की गायत्री देवी ने इस चुनाव में राजद की रितु कुमार को 1569 वोट से हरा दिया। गायत्री देवी को 73420 और रितु कुमार को 71851 वोट मिले थे।

2015 में भी भाजपा को मिली जीत

2015 में भी भाजपा को ही इस सीट पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार भाजपा ने सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया था। भाजपा की गायत्री देवी ने राजद के रामचंद्र पूर्वे को 4017 वोट से हरा दिया था। गायत्री दवी को 66388 और रामचंद्र पूर्वे को 62371 वोट मिले थे।

2010 में सीट पर पहली बार हुए चुनाव

2010 में परिहार सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। सीट पर सबसे पहले रामनरेश यादव ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के रामनरेश प्रसाद यादव ने इस चुनाव में राजद के डॉ. रामचन्द्र पूर्वे को 4218 वोट से हरा दिया था। रामनरेश प्रसाद यादव को 32987 और रामचंद्र पूर्वे को 28769 वोट मिले थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article