इलेक्शन

Nirmali Assembly Election 2025: निर्मली सीट पर इस बार किनके बीच टक्कर, जानें इस सीट का चुनावी समीकरण?

Nirmali Assembly Constituency (निर्मली विधानसभा सीट): 2010 के विधानसभा चुनाव से ही यह सीट जदयू के पास रही है। जदयू ने यहां से मौजूदा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं, पहली बार चुनाव में ताल ठोक रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने निर्मली से वर्तमान प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव को टिकट दिया है।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

Nirmali Assembly Constituency (निर्मली विधानसभा सीट): निर्मली बिहार विधानसभा की 243 सीटों में शामिल है। यह सीट सुपौल जिले में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) ने जीत दर्ज की। जद-यू के उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के यदुवंश कुमार यादव को 43922 वोटों के अंतर से हराया। निर्मली विधानसभा क्षेत्र, सुपौल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

जद-यू का गढ़ है निर्मली सीट

2010 के विधानसभा चुनाव से ही यह सीट जदयू के पास रही है। जदयू ने यहां से मौजूदा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं, पहली बार चुनाव में ताल ठोक रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने निर्मली से वर्तमान प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव को टिकट दिया है। परिसीमन के बाद 2010 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुए और जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बाजी मारी। वह 2015 और 2020 में भी जीते।

1951 में अस्तित्व में आई यह सीट

साल 1951 में इस सीट पर पहली बार वोटिंग हुई थी। उस वक्त कांग्रेस पार्टी के कामता प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की थी। इसके बाद कई सालों तक यह विधानसभा सीट अस्तित्व में ही नहीं रही। हालांकि, बाद में नए परिसीमन के बाद इसकी पुरानी स्थिति बहाल कर दी गई। 2020 विधानसभा चुनाव में निर्मली में कुल 2,96,989 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 51,379 मुस्लिम (17.30%) और 41,222 अनुसूचित जाति के मतदाता (13.88%) थे। यादव जाति के मतदाता यहां का सबसे बड़ा समूह हैं, जिनकी संख्या 37,123 (12.50%) है. यह इलाका मुख्य रूप से ग्रामीण है, जहां शहरी मतदाता मात्र 4.62% हैं. 2020 में यहां 63.20% मतदान हुआ था। 2024 लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,12,932 हो गई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article