इलेक्शन

Bihar Assembly Elections 2025 Lauriya Constituency: क्या लौरिया सीट पर जीत दोहरा पाएगी बीजेपी, इनके बीच है मुकाबला

अब तक हो चुके 16 विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा कांग्रेस ही विजयी रही है। 1957 से 2000 के बीच कांग्रेस पार्टी ने सात बार इस सीट पर जीत दर्ज की, जबकि जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) ने दो-दो बार सीट अपने नाम की।

Image

लौरिया सीट का लेखाजोखा

Bihar Assembly Elections 2025 Lauriya Constituency: लौरिया पश्चिम चंपारण जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह क्षेत्र योगापट्टी प्रखंड और लौरिया प्रखंड के 17 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बना है और पूरी तरह ग्रामीण इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति भारत-नेपाल सीमा के निकट उत्तर-पश्चिमी बिहार में है। लौरिया विधानसभा क्षेत्र 1957 में बना था और यह शुरू में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे सामान्य श्रेणी में वर्गीकृत किया गया।

अब तक हो चुके 16 विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा कांग्रेस ही विजयी रही है। 1957 से 2000 के बीच कांग्रेस पार्टी ने सात बार इस सीट पर जीत दर्ज की, जबकि जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) ने दो-दो बार सीट अपने नाम की। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दो-दो बार सीट जीती है। स्वतंत्र पार्टी ने 1969 में एक बार यह सीट जीतकर चौंकाया था।

बीजेपी का कब्जा

लौरिया सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा। 2020 के विधानसभा चुनाव में लौरिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विनय बिहारी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी शंभू तिवारी को हराया था।

14 नवंबर को जारी किए जाएंगे चुनाव के नतीजे

बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article