इलेक्शन

Khagaria Assembly Election 2025: खगड़िया सीट पर कांग्रेस के चंदन यादव JDU के बबलू मंडल आमने-सामने, जानें कब होगा चुनाव और क्या है समीकरण

Khagaria Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बिहार में दो चरणों में (6 और 11 नवंबर) को चुनाव होंगे। राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से आज आपको खगड़िया विधानसभा सीट के बारे में बताएं।

Image

खगड़िया विधानसभा सीट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Khagaria Assembly Election 2025: खगड़िया विधानसभा सीट खगड़िया जिले का एक छोटा सा प्रखंड है। खगड़िया को कई नदियां प्रभावित करती हैं। इन नदियों में गंगा, कोसी, गंडक, बागमती और कमला नदी शामिल है। यही कारण है कि यह क्षेत्र हर साल आने वाली बाढ़ों से प्रभावित रहता है। बाढ़ यहां कृषि व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है। खड़िया विधानसभा सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत अहम मानी जाती है। आइए अब आपको बताएं कि खगड़िया में कब चुनाव होगा और इसके प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं।

कब बनी खगड़िया विधानसभा सीट

संख्या 149 खगड़िया विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था। यहां पहले चुनाव 1952 में हुआ, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारिका प्रसाद ने जीत हासिल की और खगड़िया के पहले विधायक बने। 1952 से 2020 तक खगड़िया में 17 बार चुनाव हुए, जिसमें सबसे अधिक बार जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 3 बार जीत हासिल की।

खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
चंदन यादव कांग्रेस
बबलू मंडलजेडीयू
जयंती पटेलजेएसपी

खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 कब होगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले फेज का चुनाव 6 नवंबर को और दूसरे फेज का चुनाव 11 नवंबर को होगा। रिजल्ट की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। खगड़िया विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण में यानी 6 नवंबर को होंगे। जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट करेंगी।

खगड़िया चुनाव के रिजल्ट

बिहार के खगड़िया विधानसभा सीट पर 2020 में हुए चुनाव में कंग्रेस के छत्रपति यादव ने 2010 और 2015 में जीत हासिल करने वाली पूनम देवी को हराकर जीत का परचम लहराया था। 2020 के चुनाव में छत्रपति यादव को 46980 वोटों मिले थे और जनता दल यूनाइटेड की पूनम देवी यादव को 43890 वोट मिले थे। छत्रपति यादव ने बहुत कम मार्जिन के साथ पूनम देवी को हराया था।

नामपार्टीवोट
छत्रपति यादव कांग्रेस46980
पूनम देवी यादव जनता दल यूनाइटेड43980
रेणु कुमारीलोक जनशक्ति पार्टी 20719

खगड़िया विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण

बिहार विधानसभा सीट 2020 में खगड़िया में 2,60,064 रजिस्टर मतदाता थे। लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,67,640 हो गई है। इसमें 13.56 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10.5 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है। इसमें ग्रामीण मतदाता 86.47 प्रतिशत और शहरी मतदाताओं की संख्या 13.56 प्रतिशत है। बता दें कि इस सीट पर सबसे अधिक यादव और मुस्लिम वोटरों के साथ कुर्मी जाति वोटर भी प्रभावी हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article