इलेक्शन

Bisfi Assembly Election 2025: बिस्फी सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें इस सीट का समीकरण, इतिहास

Bisfi Assembly Constituency (बिस्फी विधानसभा सीट): 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के फैयाज अहमद जीते थे। उन्हें 70975 वोटों से जीत दर्ज की थी। जबकि, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रालोसपा के मनोज कुमार यादव भोज पंडोल को 35650 वोट मिले थे। 2010 के चुनाव में इस सीट से राजद के डॉ फैयाज अहमद विधायक चुने गए थे। उन्होंने जदयू के हरि भूषण ठाकुर को हराया था।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

Bisfi Assembly Constituency (बिस्फी विधानसभा सीट): बिस्फी सीट मधुबनी जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली। भाजपा उम्मीदवार हरिभूषण ठाकुर ने राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के फैयाज अहमद को 10241 वोटों के अंतर से हराया था। बिस्फी सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा। बिस्फी विधानसभा में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनके अलावा, प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया भी चुनाव मैदान में थीं।

2015 में राजद के फैयाज जीते

2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के फैयाज अहमद जीते थे। उन्हें 70975 वोटों से जीत दर्ज की थी। जबकि, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रालोसपा के मनोज कुमार यादव भोज पंडोल को 35650 वोट मिले थे। 2010 के चुनाव में इस सीट से राजद के डॉ फैयाज अहमद विधायक चुने गए थे। उन्होंने जदयू के हरि भूषण ठाकुर को हराया था।

सीट पर बाह्मण वोटर ज्यादा

इस सीट पर पहली बार चुनाव 1967 में हुआ। पहले चुनाव में इस सीट पर भाकपा के नेता आरके पूर्बे विजयी हुए। इसके बाद 1969 के चुनाव में भी पूर्बे विजयी हुए। 1967 से 2000 तक इस सीट पर कांग्रेस और सीपीआई का कब्जा रहा। इस सीट पर ब्राह्मण वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि मुस्लिम मतदाता भी यहां हार-जीत में निर्णायक साबित होते हैं। बिस्फी क्षेत्र मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और 14वीं शताब्दी के महान मैथिली कवि विद्यापति के पैतृक गांव के रूप में ऐतिहासिक महत्व रखता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article