इलेक्शन

Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 1000 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ा साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 10:02 PM IST

Lok Sabha Election: राजस्थान के नागौर जिले में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। जहां 1,000 से ज्यादा कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है।

Image

राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के नागौर जिले में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है।
  • 1,000 से ज्यादा कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  • इससे पहले कांग्रेस ने तीन नेताओं के पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Lok Sabha Election: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटके पर झटका लग रहा है। पहले ही कई बड़े नेता पार्टी को छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं, अब राजस्थान में पार्टी को एक हजार नेताओं ने अलविदा कह दिया है। पार्टी में अफरा-तफरी मची है।

नागौर लोकसभा क्षेत्र का मामला

IANS की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। जहां 1,000 से ज्यादा कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। दरअसल, इतने बड़े पैमाने पर कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ने की वजह नागौर लोकसभा क्षेत्र के तीन नेताओं के निलंबन से जुड़ा है। बीते दिनों नागौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के प्रचार का आरोप लगाते हुए तीन कांग्रेस नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित किया गया था।

तीन नेताओं का निलंबन

पूर्व विधायक भंवराराम, कुचेरा पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा और सुखाराम डोडवाडिया के कांग्रेस से निलंबन के बाद नागौर जिला कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कुचेरा पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के निलंबन से आहत उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस पार्टी को अलविदा बोल दिया, जिनकी संख्या 1,000 से ज्यादा बताई जा रही है।

क्यों है आक्रोश

तेजपाल मिर्धा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि नागौर में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में आगे थी और आठ में से चार सीटें जीती थी, लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति भाजपा से अच्छी थी, लेकिन, फिर भी आरएलपी से गठबंधन किया गया, जो सही नहीं है। आज आम कांग्रेसी कार्यकर्ता के दिल में आक्रोश है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article